राहत केन्द्रों व जरूरतमंदों तक फूड पैकेट पहुंचाएगा क्लब
प्रशासन की मदद को आगे आया लायंस क्लबहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। लायंस क्लब हनुमानगढ़ की आपात बैठक शनिवार को अध्यक्ष छगनलाल महाजनी की अध्यक्षता में जंक्शन में आयोजित हुई। इसमें घग्घर नाली बेड के उफान पर होने पर जिला कलक्टर की ओर से सामाजिक संगठनों से की गई मदद की अपील के मद्देनजर फूड फॉर हंगर के प्रोजेक्ट चेयरमैन कमलजीत सैनी ने प्रस्ताव रखा। सर्वसम्मति से इस आपदा के समय क्लब की ओर से फूड पैकेट्स राहत केन्द्रों व जरूरतमंदों को उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया। पूर्व अध्यक्ष भारतेंदु सैनी ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से किए जा रहे राहत कार्यांे में क्लब हर संभव सहायता प्रदान करेगा। तीर्थ कुमार शर्मा एवं सुभाष वधवा ने आपदा के समय मेडिकल राहत कैम्प में दवाएं उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। कोषाध्यक्ष अनिल गगनेजा ने बस्तियों में हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया। प्रथम उपाध्यक्ष नरेश पाहवा ने कहा ...








