महिला सशक्तिकरण ही यूनिवर्सिटी का उद्देश्य
सभी वर्गांे को शिक्षा का समान अवसर मुहैया करवाने के उद्देश्य से आॅनलाइन माध्यम की शुरूआतहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में स्थित मोदी विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. राजीव माथुर का कहना है कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण है। सभी वर्गांे को शिक्षा का समान अवसर मुहैया करवाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय ने आॅनलाइन माध्यम की शुरूआत की है। इसके अन्तर्गत बीए, बी.कॉम, एम.कॉम के साथ ही एमबीए और एमसीए जैसे कोर्सेज करवाए जाएंगे। इस माध्यम में छात्राओं के साथ छात्र भी दाखिला ले सकते हैं। शनिवार को जंक्शन में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रो. माथुर ने बताया कि राजस्थान सहित देशभर की छात्राओं के लिए मोदी विश्वविद्यालय ने इस साल भी कुछ खास छात्रवृत्ति की घोषणा की है। विश्वविद्यालय में विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर के साथ पीएचडी के कोर्स करवाए जाते हैं। कई कोर्स कौशल आधारित...








