Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

टिकट काउंटर के ऊपर मिला युवक का शव

टिकट काउंटर के ऊपर मिला युवक का शव

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
बदबू उठने पर चला पता, पुलिस बोली, करता था नशाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन शहर के सार्वजनिक बस स्टैंड में बने टिकट काउंटर पर सोमवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ। बदबू उठने पर दुकानदारों ने टिकट काउंटर के ऊपर देखा तो बिस्तरे में युवक का शव पड़ा था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की दो-तीन दिन पहले मौत हुई है। टाउन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मोर्चरी कक्ष में पहुंचाया। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह टाउन बस स्टैंड में दुकान लगाने वाले एक दुकानदार ने टिकट काउंटर के पास बदबू आने पर इधर-उधर देखा तो कुछ नहीं मिला। जब उसने टिकट काउंटर पर चढ़कर देखा तो वहां लगे बिस्तरे में एक युवक का शव पड़ा था जो बदबू मार रहा था। उसकी सूचना पर अन्य दुकानदार व यात्री मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर टाउन पुलिस थाना से एएसआई नाथूलाल के नेतृत्व में पुलिस जवान बस स्टैंड पहुंचे और परिजनों ...
भगवान महावीर के सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलने का दिया संदेश

भगवान महावीर के सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलने का दिया संदेश

हनुमानगढ़
महावीर जयंती के उपलक्ष्य में निकाली शोभायात्राहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भगवान श्री महावीर की 2622वीं जयंती सकल जैन समाज की ओर से सोमवार को कल्याणक दिवस के रूप में मनाई गई। इस उपलक्ष्य में टाउन शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बैंडबाजों की धुन के साथ शुरू हुई। शोभायात्रा पंजाबी मोहल्ला स्थित जैन दिगम्बर श्री शांतिनाथ भगवान मंदिर से शुरू हुई जो शहर के मुख्य-मुख्य मार्गांे से होते हुए गुजरी। शोभायात्रा को नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां, संकल समाज के अध्यक्ष डॉ. पारस जैन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन, राजेन्द्र बैद ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा के जरिए नागरिकों को भगवान महावीर के सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। तेरापंथ जैन भवन तक निकाली गई शोभायात्रा में जैन समाज के पुरुष-महिलाएं व बच्चे शामिल हुए। ज...
मासिक सदस्यता अभियान को लेकर समाज के नागरिकों में उत्साह

मासिक सदस्यता अभियान को लेकर समाज के नागरिकों में उत्साह

हनुमानगढ़
अग्रवाल महिला समिति की बैठक में अभियान पर चर्चाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन की अग्रवाल महिला समिति की बैठक शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन भवन में अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें महिला समिति की ओर से समाज के समृद्ध परिवारों से मासिक सदस्यता शुल्क लेकर उन्हें मासिक सदस्य बनाने के लिए करीब एक पखवाड़े से चलाए जा रहे अभियान पर चर्चा की गई। बैठक के मुख्य अतिथि अग्रवाल समाज समिति सचिव अमरनाथ सिंगला थे। समिति अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल ने बताया कि इस अभियान के तहत एकत्रित होने वाली धनराशि समाज के जरूरतमंद परिवारों की मदद करने पर खर्च की जाएगी। समाज के नागरिकों में इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए काफी उत्साह है। अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष अमरनाथ सिंगला ने बताया कि अग्रवाल समाज समिति की ओर से महिला दिवस के मौके पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की मुहिम के तहत आठ मार्च को घोषणा की ग...
13 वर्षां बाद होंगे नौ क्रय-विक्रय सहकारी समितियों में चुनाव

13 वर्षां बाद होंगे नौ क्रय-विक्रय सहकारी समितियों में चुनाव

हनुमानगढ़
संचालक मंडल के सदस्यों के लिए पांच और छह अप्रैल को दाखिल होंगे नामांकन पत्रहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। 13 वर्षांे बाद जिले की नौ क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के चुनाव होंगे। सहकारी समितियों में नए संचालक मंडल के गठन को लेकर निर्वाचन नोटिस जारी कर दिया गया है। आपत्तियां प्राप्त होने पर इसका निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद नामांकन व मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी। इसे लेकर निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। हनुमानगढ़ समिति में चुनाव करवाने के लिए निरीक्षक विद्या देवी को निर्वाचन अधिकारी लगाया गया है। राजस्थान राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी की ओर से हाल ही में चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया गया है। इसमें तेरह वर्षों बाद जिले में नौ क्रय-विक्रय सहकारी समितियों में चुनाव करवाए जा रहे हैं। इससे पहले वर्ष 2009 में चुनाव करवाया गया था। वर्ष 2014 में सभी समितियों में प्रशासकों की नियुक्ति कर...
सरसों-चना की सरकारी खरीद आज से

सरसों-चना की सरकारी खरीद आज से

हनुमानगढ़, बिजनेस
एक किसान समर्थन मूल्य पर बेच सकेगा 25 क्विंटल उपजहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले में सरसों और चना की सरकारी खरीद शनिवार से शुरू होगी। इसके लिए पंजीयन प्रक्रिया 20 मार्च से प्रारंभ है। किसान समर्थन मूल्य पर उपज बेचने के लिए ईमित्र, ग्राम सेवा सहकारी समिति और क्रय-विक्रय सहकारी समितियों में आॅन लाइन पंजीयन करवा सकेंगे। गिरदावरी, पी-35 फार्म और जन आधार कार्ड के आधार पर ही पंजीयन होगा। एक किसान 25 क्विंटल उपज समर्थन मूल्य पर बेच सकेगा। सरकार ने इस बार सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5450 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया हुआ है। जिले में अबकी बार संगरिया, टिब्बी, हनुमानगढ़ टाउन, हनुमानगढ़ जंक्शन, पीलीबंगा, गोलूवाला, रावतसर, पल्लू, नोहर व भादरा में क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के माध्यम से सरसों-चना की सरकारी खरीद की जाएगी। सरकारी खरीद के लिए क्रय-विक्रय सहकारी समिति ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।...
बारिश के बीच आठ दिन से झोंपड़ी में नवजात के साथ डटी विवाहिता

बारिश के बीच आठ दिन से झोंपड़ी में नवजात के साथ डटी विवाहिता

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
मामला संज्ञान में आने पर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष मिले परिवार से, की समझाइशहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। खेत में बनी ढाणी में आने-जाने के लिए रास्ता उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर ग्राम पंचायत पक्कासारणा के चक 23 एलएलडब्ल्यू में एक विवाहिता अपने 11 दिन के मासूम बच्चे के साथ बारिश के बीच आठ दिन से झोंपड़ी में बैठी है। विवाहिता के साथ पूरा परिवार यहां डटा है। इन दिनों खराब मौसम के बीच दिन-रात हो रही बारिश के बीच ही महिला व उसका परिवार मासूम को लेकर अस्थाई रूप से कागज डालकर बनाई गई झोंपड़ी में बैठा है लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। उधर, मामला संज्ञान में आने पर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल शुक्रवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार की बात सुन आश्वस्त किया कि प्रशासनिक या पंचायत स्तर पर जहां भी आवश्यक हुआ, इस परिवार का सहयोग करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही परिवार से सम...
जीएनएम छुट्टी पर, नहीं हो रहा आईएलआर में टेम्परेचर रिकॉर्ड

जीएनएम छुट्टी पर, नहीं हो रहा आईएलआर में टेम्परेचर रिकॉर्ड

हनुमानगढ़
सीएमएचओ ने दिए निर्देश, कैनाल कॉलोनी राजकीय चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षणहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश चाहर ने शुक्रवार को जंक्शन की कैनाल कॉलोनी स्थित राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची। इस दौरान साफ-सफाई अच्छी मिली। समस्त स्टाफ भी मौजूद मिला। निरीक्षण के दौरान एमआर टीकाकरण को लेकर समस्या आई कि आॅन लाइन एंट्री करने वाला कोई नहीं है। इसलिए पास के उप स्वास्थ्य केन्द्र से आॅन लाइन एंट्री करवानी पड़ रही है। इसके अलावा आईएलआर में टेम्परेचर रिकॉर्डिंग नहीं होने की बात सामने आई। सीएमएचओ को बताया गया कि जीएनएम पिछले सात दिन से छुट्टी पर होने के कारण यह दिक्कत आ रही है। इस पर सीएमएचओ ने चिकित्सालय प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मीडिया से बात करते हुए सीएमएचओ डॉ. चाहर ने बताया कि निजी चिकित्सकों की हड़ताल के कारण कैनाल कॉलोनी...
आनलाइन या आफ लाइन में से एक व्यवस्था हो लागू

आनलाइन या आफ लाइन में से एक व्यवस्था हो लागू

हनुमानगढ़
जिला स्टाम्प विक्रेता संघ ने किया प्रदर्शन, पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग अजमेर के महानिरीक्षक को लिखा पत्रहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। स्टाम्प विक्रय के लिए आॅन लाइन या आॅफ लाइन में से कोई एक व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर जिला स्टाम्प विक्रेता संघ के बैनर तले स्टाम्प वेंडर्स ने शुक्रवार को पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग हनुमानगढ़ के उप महानिरीक्षक कार्यालय में विरोध-प्रदर्शन किया। तत्पश्चात पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग अजमेर के महानिरीक्षक के नाम पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग हनुमानगढ़ के उप महानिरीक्षक को मांगपत्र सौंपा। जिला स्टाम्प विक्रेता संघ पदाधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से पायलट प्रोजेक्ट योजना के तहत जनवरी माह में मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए आॅन लाइन स्टाम्प विक्रय करने के संबंध में 4 जिलों के लिए आदेश जारी किए थे। इनमें में हनुमानगढ़ जिला पहले चुना गया। हनुमानगढ़ जिले में 95 प्रतिशत ...
ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे गांव में विधायक अमित चाचाण के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली

ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे गांव में विधायक अमित चाचाण के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
नोहर। कांग्रेस पार्टी का हाथ से हाथ जोड़ों अभियान निरंतर जारी हैं। हाथ से हाथ जोड़ों अभियान के तहत क्षेत्र के गांव किंकराली में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे गांव में विधायक अमित चाचाण के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान अनेक जगहों पर पद यात्रा का ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। अभियान सरपंच प्रतिनिधि रणजीत गोदारा व पूर्व सरपंच लालचंद धेतरवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। विधायक अमित चाचाण, पीसीसी सदस्य राजेन्द्र चाचाण, पंचायत समिति प्रधान सोहन ढ़िल ने सभी को कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक अमित चाचाण ने कहा कि उन्होंने पूरी ईमानदारी, निष्ठा व लग्र के साथ नोहर क्षेत्र को विकास के कार्यों में आगे बढ़ाया हैं। चार साल से अधिक के कार्यकाल में नोहर क्षेत्र का कहीं भी मान-सम्मान कम नही होने दिया। ये सब ...
किसान महापंचायत आयोजित, कलक्टरेट घेरने की घोषणा

किसान महापंचायत आयोजित, कलक्टरेट घेरने की घोषणा

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
अविलंब सरसों की सरकारी खरीद शुरू करने की मांगहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। सरसों की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग को लेकर शनिवार को जंक्शन की धानमंडी स्थित कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय के सामने पूर्व घोषणानुसार किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय किसान सभा व सीटू के बैनर तले आयोजित हुई किसान महापंचायत के दौरान आयोजित सभा को रामेश्वर वर्मा, रघुवीर वर्मा, जगजीत सिंह जग्गी, सुरेन्द्र शर्मा, आत्मासिंह, बहादुर सिंह चौहान, शेरसिंह शाक्य सहित कई अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने ऐलान किया है कि एक अप्रेल से सरसों की सरकारी खरीद शुरू की जाएगी। जबकि किसान मार्च माह में ही सरसों की फसल लेकर धानमंडी में पहुंच चुका है। अनूपगढ़, घड़साना, रावला इलाके में इससे भी पहले बाजार में सरसों आ जाती है। इसके बावजूद सरकार एक अप्रेल से सरसों खरीद करने की बात कह रही है। इलाके का किसान...