Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

विमेंस आईपीएल के आॅक्शन के लिए मंजू गोदारा का चयन

विमेंस आईपीएल के आॅक्शन के लिए मंजू गोदारा का चयन

हनुमानगढ़, स्पोर्ट्स
हनुमानगढ़ के गांव फतेहगढ़ निवासी है मंजूहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए नीलामी की तिथि घोषित कर दी गई है। पहली नीलामी 13 फरवरी को मुंबई में आयोजित होगी। खास बात यह है कि इस लीग में हनुमानगढ़ जिले के गांव फतेहगढ़ निवासी मंजू गोदारा का चयन पहली बार होने जा रहे विमेंस आईपीएल के आॅक्शन के लिए हुआ है। दुनिया भर से चुनी गई 409 महिला क्रिकेटरों में से मंजू ने भी अपने प्रदर्शन की बदौलत सेलेक्टरों का ध्यान आकर्षित कर यह मुकाम हासिल किया है। मंजू राइट हैंड फास्ट बॉलर और लेफ्ट हैंड बैट्समैन है। बता दें कि दुनिया भर से 1500 खिलाड़ियों ने इस लीग के लिए आवेदन किया था। इससे पहले मंजू विमेंस रणजी ट्रॉफी सहित इंग्लैंड में भी क्रिकेट प्रतियोगिताओं में शामिल हो चुकी है। जिले के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि यह भी है कि पूरे हनुमानगढ़ से एक मात्र महिला खिलाड़ी इस लीग में चयनित हुई है। मंज...
5 मार्च को जयपुर में होगा एक दिन समाज के नाम ‘जाट महाकुंभ’

5 मार्च को जयपुर में होगा एक दिन समाज के नाम ‘जाट महाकुंभ’

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
समाज और खेती किसानी होंगे मुख्य मुद्दे, पोस्टर का विमोचन कर बांटे पीले चावलहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान जाट महासभा एवं जाट संगठनों की ओर से आगामी मार्च माह में एक दिन समाज के नाम जाट महाकुंभ का आयोजन जयपुर में किया जा रहा है। तैयारियों को लेकर महाकुंभ के संयोजक पूर्व डीजीपी डॉ. के राम बगड़िया हनुमानगढ़ पहुंचे। जंक्शन स्थित जाट भवन में जाट संगठनों के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। 5 मार्च को जयपुर स्थित विद्याधर नगर स्टेडियम में होने वाले जाट महाकुंभ को लेकर राज्य कोर कमेटी से पूर्व डीजीपी बगड़िया निमंत्रण देने हनुमानगढ़ पहुंचे। जाट भवन में पूर्व डीजीपी के राम बगड़िया के आतिथ्य में जाट महाकुंभ के पोस्टर का विमोचन कर पीले चावल बांटे गए। पोस्टर विमोचन के दौरान मौजूद जाट समाज के नागरिकों से जाट महाकुंभ में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। इस दौरान मुख्य...
बार संघ अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन दाखिल

बार संघ अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन दाखिल

हनुमानगढ़
कोषाध्यक्ष-पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। बार संघ हनुमानगढ़ की वर्ष 2023 की कार्यकारिणी के चुनाव के लिए गुरुवार को अभ्यर्थियों की ओर से नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए। बार संघ अध्यक्ष के लिए नरेन्द्रपाल सिंह माली, पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र सारस्वत व भगवानदास रोहिल्ला ने नामांकन दाखिल किया। उपाध्यक्ष पद के लिए राजन कुमार गाबा, तरसेम सिंह बराड़, रामस्वरूप नांदेवाल व राजीव गिला ने फार्म भरा। सचिव पद के लिए प्रदीप सिंह थांदल व लक्ष्मी नारायण जांगू ने मुख्य चुनाव अधिकारी के पास अपना नामांकन दाखिल करवाया। कोषाध्यक्ष पद के लिए कुलविन्द्र सिंह बराड़ व पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए चन्द्र कैलाश स्वामी के रूप में एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया। इस पर इन दोनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के लिए सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर एक ...
11 फरवरी को 24 घंटे के लिए हड़ताल पर रहेंगे निजी व सरकारी चिकित्सक

11 फरवरी को 24 घंटे के लिए हड़ताल पर रहेंगे निजी व सरकारी चिकित्सक

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
प्रस्तावित राइट टू हेल्थ बिल का कर रहे विरोधहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान सरकार के प्रस्तावित राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में निजी व सरकारी चिकित्सक सड़क पर उतर आए हैं। इस बिल के विरोध में प्रदेश भर के निजी व सरकारी चिकित्सकों ने संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर 11 फरवरी को 24 घंटे के लिए हड़ताल पर रहकर चिकित्सा सुविधाएं बंद रखने की घोषणा की है। सरकारी चिकित्सक आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर हड़ताल पर रहेंगे जबकि निजी चिकित्सक आपातकालीन सेवाएं भी नहीं देंगे। निजी व सरकारी चिकित्सक प्रस्तावित राइट टू हेल्थ विधेयक को दोबारा पेश नहीं करने और न ही विधानसभा में पारित करने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में गुरुवार को टाउन में आयोजित प्रेस वार्ता में संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेश समन्वयक व पूर्व पीएमओ डॉ. एमपी शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार अपनी कमियां छुपाने के लिए चिकित्सकों को बलि का बकरा बना रह...
डमी हथियार के साथ फोटो वायरल करना पड़ा महंगा

डमी हथियार के साथ फोटो वायरल करना पड़ा महंगा

हनुमानगढ़
गैंगस्टरों की प्रोफाइल भी कर रहे थे फोलो, दो जने शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तारहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। सोशल मीडिया पर डमी हथियारों के साथ फोटो वायरल करने वालों व सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों की प्रोफाइल को फोलो करने वाले इन दिनों पुलिस के निशाने पर हैं। ऐसे युवाओं के खिलाफ पुलिस की ओर से एक्शन लिया जा रहा है। इसी क्रम में टाउन पुलिस ने सोशल मीडिया पर डमी हथियार के साथ फोटो डालकर आमजन को भयभीत करने व सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों की प्रोफाइल को फोलो कर फोटो वायरल करने वाले दो युवकों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। टाउन थाना प्रभारी दिनेश सारण ने बताया कि बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश तथा हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह राठौड़ की ओर से साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए साइबर अपराध मुक्त करने के लिए विशेष अभियान आॅपरशन साइबर क्लीन चलाया जा रहा है। इस अभियान की निरन्...
प्रथम टीम ने द्वितीय टीम को 50-22 के अन्तर से दी शिकस्त

प्रथम टीम ने द्वितीय टीम को 50-22 के अन्तर से दी शिकस्त

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
एनएम लॉ कॉलेज में खेल उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता आयोजितहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के नेहरू मैमोरियल विधि महाविद्यालय में चल रहे खेल उत्सव कार्यक्रम के तहत बुधवार को कॉलेज के क्रीड़ा स्थल पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की दो टीमों ने हिस्सा लिया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीताराम ने खेल उत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत कबड्डी प्रतियोगिता की शुरूआत करते हुए सर्वप्रथम दोनों टीमों के कप्तानों एवं खिलाड़ियों का आपस में परिचय कराया। तत्पश्चात् मैच प्रारम्भ किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल से खिलाड़ियों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। खेलों के महत्व को समझते हुए केन्द्र तथा राज्य सरकारों ने खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों में अलग से आरक्षण दे रखा है। इसके अलावा निजी संस्थाएं भी अपने खर्चे पर...
फुटबॉल खिलाड़ियों का हुआ ट्रायल

फुटबॉल खिलाड़ियों का हुआ ट्रायल

हनुमानगढ़, स्पोर्ट्स
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। 12 साल से 16 साल तक के फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन करने के लिए जिंक फुटबॉल अकेडमी राजस्थान, उदयपुर के प्रशिक्षकों की टीम बुधवार को टाउन के नेहरू मेमोरियल विधि महाविद्यालय में पहुंची। टीम में शामिल प्रशिक्षकों की ओर से पंजीयन के बाद खिलाड़ियों को टीम में बांटकर मुकाबले करवाए गए। दो दिवसीय ट्रायल गुरुवार को भी चलेगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। टीम की ओर से चयनित खिलाड़ियों का उदयपुर स्थित अकेडमी में कैंप होगा। कैंप में प्रदर्शन के आधार पर अंडर 14 और अंडर 17 टीम खिलाड़ियों का अंतिम चयन किया जाएगा। जिंक फुटबॉल अकेडमी के कोच श्याम मनी ने बताया कि अकेडमी की ओर से फुटबॉल खिलाड़ियों का भविष्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए अकेडमी प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि जिंक फुटबॉल अकेडमी की ओर से चयनित चार खिलाड़ी भारतीय फुटबॉल टीम में खेल रहे है...
बार संघ चुनाव : आज दाखिल होंगे नाम निर्देशन पत्र

बार संघ चुनाव : आज दाखिल होंगे नाम निर्देशन पत्र

हनुमानगढ़
15 फरवरी को बार संघ हनुमानगढ़ की कार्यकारिणी के लिए होगा मतदानहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। बार संघ हनुमानगढ़ की वर्ष 2023 की कार्यकारिणी के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चुनाव प्रक्रिया के तहत 15 फरवरी को मतदान होगा। इससे पहले गुरुवार को नाम निर्देशन दाखिल किए जाएंगे। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के लिए सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर एक बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद दोपहर 2 बजे से अपराह्न 3 बजे तक अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जाएगी। शुक्रवार को सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर एक बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद मैदान में बचे अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। 15 फरवरी को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। दोपहर दो बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। बार संघ के अध्यक्ष पद के लिए इस बार जिन नामों की चर्चा...
प्रस्तावित राइट टू हेल्थ विधेयक का चिकित्सकों ने किया विरोध

प्रस्तावित राइट टू हेल्थ विधेयक का चिकित्सकों ने किया विरोध

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
विधेयक को दोबारा पेश नहीं करने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। प्रस्तावित राइट टू हेल्थ विधेयक को दोबारा पेश नहीं करने और न ही विधानसभा में पारित करने की मांग को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले चिकित्सकों ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर रुक्मणि रियार सिहाग को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर आईएमए अध्यक्ष डॉ. भवानीसिंह ऐरन ने बताया कि राजस्थान सरकार ने विधानसभा में स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक प्रस्तुत किया है, जो विधानसभा के कई सदस्यों, चिकित्सकों और जनता की ओर से आपत्तियों और आलोचना के कारण समीक्षा के लिए प्रवर समिति को भेजा गया है। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य के इस अधिकार विधेयक पर डॉक्टरों से आपत्तियां दर्ज करने को कहा है। इसके बाद राज्य सरकार इस विधेयक को फिर से पेश करने और इसे विधानसभा से पारित कराने क...
तीस ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित दो जने गिरफ्तार

तीस ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित दो जने गिरफ्तार

हनुमानगढ़
जंक्शन पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाईहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन पुलिस ने तीस ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत यह कार्रवाई की। इस संबंध में पकड़े गए दोनों युवकों के खिलाफ अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। दोनों युवक गांव चक ज्वालासिंहवाला निवासी हैं। इनसे क्रमश: 15-15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम को जंक्शन थाना के एसआई जगदीश प्रसाद कड़वासरा के नेतृत्व में गश्त कर रही पुलिस टीम ने रीको क्षेत्र में संदिग्धावस्था में घूम रहे एक युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास 15 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने हेरोइन बरामद कर मौके से गुरप्रीत सिंह (35) पुत्र गुरदेव सिंह मजहबी निवासी चक ज्वालासिंहवाला पीएस हनुमानगढ़ टाउन को गिरफ्तार किया। दूसरी तरफ एसआई मांगूराम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मंगलवार देर ...