68 परिवेदनाएं, 26 का मौके पर किया निस्तारण
चिरंजीवी में शत प्रतिशत रजिस्ट्रेशन, नहरबंदी में आमजन को असुविधा से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम के दिए निर्देशहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला कलक्टर रुक्मणि रियार सिहाग ने गुरुवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान जिले भर से लोग अपनी समस्याएं लेकर जिला कलक्टर के पास पहुंचे। जिला कलक्टर ने सभी मामलों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। इसके साथ ही जनसमस्याओं के निस्तारण की रिपोर्ट भेजने के निर्देश भी दिए। प्रत्येक महीने के तीसरे गुरुवार को होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई में इस बार कुल 68 परिवेदनाएं आर्इं। इनमें से 26 का जिला कलक्टर ने मौके पर ही निस्तारण किया। अन्य परिवेदनाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ जल्द से जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला कलक्टर रुक्मणि ...








