एक दर्जन ग्राम पंचायतों में पूर्ण हुआ ड्रोन सर्वे
ग्राम पंचायत मक्कासर व दो केएनजे में किया ड्रोन सर्वेहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। स्वामित्व योजना के तहत हनुमानगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत मक्कासर व दो केएनजे में ड्रोन सर्वे का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। पंचायत समिति के सहायक विकास अधिकारी व स्वामित्व योजना प्रभारी अशोक शर्मा ने बटन दबाकर योजना के तहत ड्रोन सर्वे की शुरुआत की। इस मौके पर ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि रतन धवल सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पंचायत समिति के सहायक विकास अधिकारी व स्वामित्व योजना प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया कि केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही स्वामित्व योजना के अन्तर्गत प्रथम चरण में ग्राम पंचायत मक्कासर व दो केएनजे में गुरुवार को ड्रोन फ्लाइंग के जरिए सर्वे का कार्य किया गया। इससे पहले पंचायत समिति की ओर से कार्यक्रम किया गया था। 22 नवंबर से यह कार्य चल रहा है जो 15 दिसम्बर तक चलेगा। पंचायत समित...








