Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

पार्टी को मजबूत करने के लिए हुआ मंथन

पार्टी को मजबूत करने के लिए हुआ मंथन

हनुमानगढ़
26 नवंबर को जयपुर में संयुक्त किसान मोर्चा की रैली पर भी चर्चाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की बैठक गुरुवार को जंक्शन में हुई। इसमें पार्टी को मजबूत करने पर मंथन किया गया। साथ ही 26 नवंबर को जयपुर में होने वाली संयुक्त किसान मोर्चा की रैली पर चर्चा की गई। माकपा नेता रामेश्वर वर्मा ने बताया कि भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की केन्द्रीय कमेटी की बैठक 29, 30 व 31 अक्टूबर को हुई थी। इसके बाद 2 व 3 नवंबर को जयपुर में राज्य कमेटी की बैठक हुई। इसमें पार्टी की प्रभारी वृन्दा करात मौजूद रही थी। इन बैठकों में कुछ निर्णय लिए गए। वर्मा ने कहा कि इन बैठकों में निर्णय लिया गया कि देश के वर्तमान हालातों को देखते हुए मार्क्सवादी पार्टी को मजबूत करना होगा। क्योंकि लगातार महंगाई बढ़ रही है। र्इंधन के भाव में बढ़ोतरी हो रही है। बेरोजगारी भी आज देश का सबसे बड़ा मुद्द...
बूंदाबांदी के बाद मौसम में ठंडक ऊनी कपड़े पहन निकले लोग

बूंदाबांदी के बाद मौसम में ठंडक ऊनी कपड़े पहन निकले लोग

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
गेहूं, जौ और सरसों की बुवाई के लिए लाभदायक रहेगी बूंदाबांदीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इलाके में मंगलवार सुबह अचानक मौसम ने पलटी मारी और दोपहर तक रूक-रूक कर बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। बूंदाबांदी के कारण लोगों को रोजाना के मुकाबले सर्दी का एहसास हुआ। सुबह वॉक पर निकले लोग ऊनी कपड़े पहने नजर आए। शहर के प्रमुख पार्कों में बुजुर्ग और युवा ट्रैक सूट, ऊनी जैकेट, हाफ बाजू स्वेटर, टोपी वाला स्वेट पहने हुए नजर आए। कुछ दिन पहले तक टीशर्ट में नजर आने वाले लोगों का पहनावा सर्दी के चलते बदल गया है। वेदर एक्सपर्ट्स ने सोमवार को ही इलाके में दोपहर बाद बूंदाबांदी की संभावना जताई थी। उनका कहना था कि जम्मू कश्मीर और हिमाचल की तरफ से वेस्टर्न डिस्टर्बंेस का असर इलाके पर मौसम में बदलाव के रूप में नजर आएगा। इसका असर अब नजर आने लगा है। मंगलवार को रूक-रूक कर हु...
गुरु के दर पर उमड़ी आस्था, रागी जत्थे ने किया कीर्तन

गुरु के दर पर उमड़ी आस्था, रागी जत्थे ने किया कीर्तन

हनुमानगढ़
रागी जत्थों ने बाबा नानक के उपदेशों पर चलने का दिया संदेशहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। सतनाम…वाहेगुरु…सतगुरु नानक प्रगट्या, मिट्टी धुंध जग चानन होया। हर कोने में बाबा नानक की महिमा का गुणगान। कहीं कीर्तन दरबार तो कहीं नगर कीर्तन। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मंगलवार को पूरा इलाका गुरु नानक देव जी के रंग में रंगा नजर आया। गुरु के दर पर आस्थावानों की कतार लगी नजर आई। गुरु पर्व पर उत्साह और श्रद्धा के साथ गुरुद्वारों में मंगलवार की सुबह से ही गुरु के चरणों में हाजरी लगाने के लिए श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ जो पूरा दिन जारी रहा। गुरु को नमन करने के साथ ही लंगर लगाया गया। गुरु की महिमा का बखान भी हुआ। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के गुरुद्वारों में पूरा दिन धार्मिक आयोजन हुए। प्रकाशोत्सव पर कीर्तन, अखंड पाठ के भोग, प्रवचन का कार्यक्रम हुआ। पूरे दिन बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्व...
लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए मिनी मैराथन का आयोजन

लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए मिनी मैराथन का आयोजन

हनुमानगढ़
जिला न्यायालय परिसर में नालसा मॉड्यूल मेगा चेतना शिविर का भी आयोजनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। आगामी 12 नवंबर को आयोजित होने वाली इस साल की अंतिम राष्टÑीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए मंगलवार को जिला मुख्यालय पर मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। मिनी मैराथन को न्यायालय परिसर से जिला विधिक प्राधिकरण सचिव संदीप कौर, जिला परिषद सीईओ अशोक असीजा, एडीएम प्रतिभा देवठिया व डीएसपी रमेश माचरा की ओर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर बार संघ अध्यक्ष मनजिन्द्र सिंह लेघा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हंसराज जाजेवाल सहित न्यायिक, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। मिनी मैराथन में छात्र-छात्राओं, न्यायिक, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। मिनी मैराथन के बाद जिला न्यायालय परिसर में नालसा मॉड्यूल मेगा चेतना शिविर का आयोजन भी किया गया। इसमें मौके पर ही जनकल्याणकारी योज...
किराए के मकान में रहने वाले टेलर ने की थी शराब ठेका में चोरी

किराए के मकान में रहने वाले टेलर ने की थी शराब ठेका में चोरी

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
पुलिस ने मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार, बरामदगी भी कीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन में चूना फाटक के नजदीक स्थित शराब ठेका का ताला तोड़कर शराब से भरी बोतलों के अलावा नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर ले जाने के मामले में जंक्शन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी चूना फाटक पर ही टेलर का कार्य करता है जो मूलत: पंजाब के बठिंडा का निवासी है। वह वर्तमान में चूना फाटक पर किराए पर मकान लेकर रहता है। मामले की जांच कर रहे सुरेशिया पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई भूपसिंह ने बताया कि गोरासिंह पुत्र भजनसिंह कम्बोज निवासी चक बूड़सिंहवाला ग्राम पंचायत सतीपुरा ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज करवाया कि वह चूना फाटक के पास अंग्रेजी व देसी मदिरा ठेका चलाता है। इस ठेका का लाइसेंस कुलजिन्द...
चातुर्मास यज्ञ के समापन पर लगाया लंगर

चातुर्मास यज्ञ के समापन पर लगाया लंगर

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन धानमंडी स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में चल रहे चातुर्मास यज्ञ का समापन शनिवार को हुआ। इस उपलक्ष्य में अखंड महायज्ञ में आहूति के साथ अटूट भंडारा लगाया गया। इस दौरान आयोजकों की ओर से फलाहारी श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी का सम्मान किया गया। आयोजन समिति के गोपीराम गुप्ता के अनुसार 29 अक्टूबर से शुरू हुए चातुर्मास यज्ञ के तहत अखंड श्री मारुति (हनुमत) महायज्ञ, श्रीराम कथा व संत सम्मेलन का आयोजित किया गया। इस मौके पर टीटू सिंगला सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। इस आयोजन में व्यापारियों की ओर से भी सहयोग किया गया।...
स्कूल के सभी बच्चों को बांटे जूते

स्कूल के सभी बच्चों को बांटे जूते

हनुमानगढ़
नगर परिषद सभापति समेत अन्य अतिथियों ने स्वयं पहनाए जूतेहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। शूज बैंक मुहिम के आठवें चरण के तहत शनिवार को टाउन के सिकलीगर मोहल्ले स्थित सरकारी विद्यालय में अध्ययनरत जरूरतमंद परिवारों की सभी बेटियों को मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल ने शूज पहनाए। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद उपसभापति अनिल खीचड़ ने की। विशिष्ट अतिथि वार्ड पार्षद विजेंद्र सार्इं, भंवरलाल व हाजी मुख्तयार थे। इससे पहले तिरंगा अभियान के तहत 1125वां ध्वजारोहण किया गया। मुख्य अतिथि सभापति गणेश राज बंसल ने राजेश दादरी व उनकी टीम की ओर से शुरू की गई इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि बेटियों को शूज पहनाते हुए उन्हें बड़ा गर्व महसूस हुआ। शूज बैंक मुहिम वास्तव में एक सार्थक मुहिम है। इसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है। उपसभापति अनिल खीचड़ ने कहा कि उन्हें भी पिछले कुछ वर्षों में र...
प्राचीन गुरुद्वारा की ऐतिहासिकता से रूबरू हुए बच्चे

प्राचीन गुरुद्वारा की ऐतिहासिकता से रूबरू हुए बच्चे

हनुमानगढ़
गुरुद्वारा शहीद बाबा सुखासिंह बाबा महताब सिंह का किया भ्रमणहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। लिटिल हार्ट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों को शनिवार को टाउन स्थित ऐतिहासिक-प्राचीन गुरुद्वारा शहीद बाबा सुखासिंह बाबा महताब सिंह का भ्रमण करवाया गया। बच्चों ने शाला स्टाफ के साथ गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर सर्वप्रथम माथा टेका। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब के इतिहास से बच्चे रूबरू हुए। उन्हें यहां हर साल लगने वाले सालाना शहीदी जोड़ मेले की जानकारी दी गई। स्कूल निदेशक विकास गोयल ने बच्चों को बताया कि सुखासिंह महताबसिंह गुरुद्वारा उन वीर योद्धाओं की याद दिलाता है, जिन्होंने एक दुष्ट खुंखार व्यक्ति की गर्दन काट कर गुरु साहिब की आज्ञा की पालना की थी। हनुमानगढ़ का ऐतिहासिक गुरुद्वारा सिख समुदाय का ही नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक का सीना चौड़ा कर रहा है। उन्होंने बताया कि सन् 1741 में अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदि...
चुनावों की सरगर्मियां शुरू, वोट बढ़ने की उम्मीद

चुनावों की सरगर्मियां शुरू, वोट बढ़ने की उम्मीद

हनुमानगढ़
27 नवंबर को होंगे फूडग्रेन मर्चंेट्स एसोसिएशन संस्था व व्यापार मण्डल शिक्षा समिति के चुनावहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन धानमंडी के व्यापारियों की मुख्य संस्था फूडग्रेन मर्चंेट्स एसोसिएशन संस्था व व्यापार मण्डल शिक्षा समिति के चुनावों की सरगर्मियां शुरू हो चुकी हैं। चुनावों को लेकर चल रहा सदस्यता अभियान का शनिवार को अंतिम दिन था। हालांकि कहा जा रहा था कि अभियान की तारीख बढ़ाई जा सकती है। पिछले साल संस्था व समिति के कुल 330 वोट थे। इस बार 30 से 35 वोट बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बीच व्यापार मंडल शिक्षा समिति के अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष अशोक जिन्दल के अलावा अजय सराफ, सुनील गोयल व पवन सरावगी के नामों की चर्चा है। वहीं फूडग्रेन मर्चंेट्स एसोसिएशन संस्था के अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष सन्तराम जिन्दल और पूर्व अध्यक्ष घनश्याम भादू के नाम सामने आ रहे हैं। व्यापार मंडल शिक्ष...
स्कूल जा रहे बच्चों में टकराई तेज रफ्तार कार

स्कूल जा रहे बच्चों में टकराई तेज रफ्तार कार

हनुमानगढ़
हवा में उछलकर करीब बीस फीट दूर जा गिरे दो बालक, एक की हालत गंभीरहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन थाना क्षेत्र के गांव गुरुसर में स्कूल जा रहे दो बालकों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बालक हवा में उछलकर करीब बीस फीट दूर जा गिरे। टक्कर मारने के बाद कार चालक वाहन को मौके से भगा ले गया। हादसे में एक बालक के गंभीर चोटें लगी। इनके साथ जा रही बालिका बाल-बाल बच गई। ग्रामीणों व परिजनों ने दोनों बालकों को तत्काल जिला अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। हादसे के बाद सूचना मिलने पर काफी संख्या में गांव गुरुसर के ग्रामीण भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों की हालत जानी। गांव गुरुसर निवासी संदीप कंग ने बताया कि उनके गांव के बाहर बनी कॉलोनी में मंदिर के पास रहने वाले एक ही परिवार के तीन बच्चे शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गुरुसर के राजकीय विद्यालय जाने के लिए घर से रवाना हुए। इनमें दो...