Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

प्रेम-मोहब्बत की राजनीति, दुश्मनी नहीं, पार्टियों में विचारधारा की लड़ाई : गहलोत

प्रेम-मोहब्बत की राजनीति, दुश्मनी नहीं, पार्टियों में विचारधारा की लड़ाई : गहलोत

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिया हिस्सा, राजीव गांधी स्टेडियम में हुआ समारोहहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को बीकानेर संभाग के दौरे के दौरान दोपहर को हनुमानगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल के जिला स्तरीय आयोजन के समापन समारोह में हिस्सा लेकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेलों के फाइनल मुकाबले देखे। राजस्थान कांग्रेस में उत्पन्न सियासी संकट के बीच शुक्रवार की रात्रि को ही दिल्ली से जयपुर लौटने के बाद बीकानेर संभाग के दौरे पर पहुंचे गहलोत ने हनुमानगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि इतिहास गवाह है कि प्रेम-मोहब्बत की राजनीति होती है। दुश्मनी नहीं होती। पार्टियों में विचारधारा की लड़ाई है। कांग्रेस व विपक्षी पार्टियों के विचारधारा से सब वाकिफ हैं। इन सबके बीच सरकार ने राजीव गा...
कन्या छात्रावास की रखी नींव

कन्या छात्रावास की रखी नींव

हनुमानगढ़
व्यापार मण्डल शिक्षा समिति की ओर से करवाया जा रहा निर्माणहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन की व्यापार मण्डल शिक्षा समिति की ओर से कन्या छात्रावास का निर्माण करवाया जा रहा है। शनिवार को छात्रावास की नींव विधि-विधान से रखी गई। छात्रावास की नींव राजकुमार मित्तल, ओम हिसारिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष पवन अग्रवाल, फूडग्रेन मर्चंेट्स एसोसिएशन संस्था अध्यक्ष सन्तराम जिन्दल व व्यापार मण्डल शिक्षा समिति अध्यक्ष अशोक जिन्दल सहित अन्य व्यापारियों ने पूजा-अर्चना कर रखी। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहा कि हॉस्टल बनने से शिक्षण संस्था में अध्ययनरत बेटियों को फायदा होगा। दूर-दराज के क्षेत्र से आने वाली बेटियों को रोजाना आने-जाने में होने वाली दिक्कत से निजात मिलेगी। व्यापार मण्डल शिक्षा समिति अध्यक्ष अशोक जिन्दल ने बताया कि तीनों शिक्षण संस्थाओं व्यापार मण्डल कन्या महाविद्यालय, व्यापार मण्डल ...
भाजपा कार्यकर्ताओं ने की पेयजल डिग्गी की सफाई

भाजपा कार्यकर्ताओं ने की पेयजल डिग्गी की सफाई

हनुमानगढ़
प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े की श्रृंखला में किया सफाई कार्यहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल हनुमानगढ़ जंक्शन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जंक्शन में बाइपास पर स्थित पेयजल डिग्गियों की सफाई का कार्य किया। पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप व भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डिग्गियों से कचरा निकाल दूर फेंका। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप ने कहा कि पेयजल डिग्गियों की हालत काफी खराब है। इन्हीं डिग्गियों से पीने का पानी सप्लाई होता है। इन डिग्गियों की हालत देखकर लगती है कि यह जोहड़ हैं। इसलिए पेयजल डिग्गियों की सफाई बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा र...
विजयादशमी के दिन होगा भटनेर भव्य पथ संचलन

विजयादशमी के दिन होगा भटनेर भव्य पथ संचलन

हनुमानगढ़
स्वयंसेवक शहर के विभिन्न स्थानों पर कर रहे पूर्वाभ्यासहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हनुमानगढ़ नगर की ओर से 5 अक्टूबर को विजयादशमी के दिन भटनेर भव्य पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा। भटनेर भव्य पथ संचलन का पूर्वाभ्यास जंक्शन-टाउन के स्वयंसेवकों की ओर से शहर के विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचार प्रमुख चेतन जिंदल ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कुल छह उत्सवों में से विजयादशमी उत्सव भी एक है। यह उत्सव संघ के स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। पूरे भारतवर्ष में यह उत्सव शक्ति प्रदर्शन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन स्वयंसेवकों की ओर से पथ संचलन व दंड योग व्यायाम का प्रदर्शन किया जाता है। इसी क्रम में हनुमानगढ़ नगर में यह कार्यक्रम विजयादशमी के दिन 5 अक्टूबर को जंक्शन स्थित विनय वाटिका में सुबह 7 बजे प्रारंभ होगा। इस कार्यक्रम...
रामदेव सेवा संघ का भण्डारा रवाना

रामदेव सेवा संघ का भण्डारा रवाना

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के रामदेव सेवा संघ की ओर से सालासर धाम जाने वाले पैदल यात्रियों के लिए शनिवार को गांधीनगर स्थित हनुमान मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भण्डारा रवाना किया गया। भण्डारे को पूर्व उपसभापति व पार्षद नगीना बाई तथा पार्षद गुरदीप सिंह ने झंडी दिखाकर किया गया। विधिवत पूजा-अर्चना के साथ बाबा के जयकारों के साथ भण्डारा रवाना हुआ। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि भण्डारे में सालासर धाम पैदल जाने वाले यात्रियों के लिए छाछ, जलजीरा, मिल्क शेक, मेडिकल की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस मौके पर परमेंद्र, नरेश कुमार, दिव्यांशु, सतीश, देवेंद्र सिंह, प्रवीण, अजय बेदी, अमित सिंह, हरदीप सिंह आदि मौजूद थे।...
अनियमितताओं व भ्रष्टाचार की जांच की मांग

अनियमितताओं व भ्रष्टाचार की जांच की मांग

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
सीएमएचओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। संगरिया तहसील के गांव रतनपुरा में संचालित भगवान महावीर स्वामी धर्मार्थ चिकित्सालय में कथित रूप से बरती जा रही अनियमितताओं, भ्रष्टाचार व मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए भातर की जनवादी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में धरना देकर प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन के बाद सीएमएचओ को मांगपत्र सौंप जांच की मांग की। इस मौके पर डीवाईएफआई के जगजीत सिंह जग्गी ने आरोप लगाया कि संगरिया तहसील के गांव रतनपुरा में संचालित भगवान महावीर स्वामी धर्मार्थ चिकित्सालय में मैनेजमेंट कमेटी की ओर से अनैतिक व अवैध कार्य किए जा रहे हैं। अस्पताल में कार्यरत स्टॉफ अप्रशिक्षित है। मैनेजमेंट कमेटी के दवाब में मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने...
बालहितों के कार्य निष्पादित करने में आ रही समस्या से कराया अवगत

बालहितों के कार्य निष्पादित करने में आ रही समस्या से कराया अवगत

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान राज्य बाल आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने जयपुर में पदभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर हनुमानगढ़ बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल सहित राज्य के अन्य जिलों के अध्यक्षों ने बेनीवाल का गुलदस्ते भेंट कर स्वागत-अभिनंदन किया। इस मौके पर हनुमानगढ़ बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल ने बेनीवाल की नियुक्ति पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया। हनुमानगढ़ जिले में बाल हितार्थ किए जा रहे नवाचारों के संबंध में आयोग अध्यक्ष को अवगत करवाया। आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने हनुमानगढ़ जिले में वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़कर मुख्यधारा में लाए जाने के सीडब्ल्यूसी के कार्य की प्रशंसा की। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष गोयल ने बाल कल्याण समिति न्यायपीठ की ओर से राज्य के जिलों में पोक्सो व बालहितों के कार्यांे को निष्पादित करने में आ रही समस्य...
पांच दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव आज से, तैयारियां पूर्ण

पांच दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव आज से, तैयारियां पूर्ण

हनुमानगढ़
सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी का आयोजनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन की हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी की सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आयोजित किया जा रहा 30वां दुर्गा पूजा महोत्सव शनिवार से शुरू होगा। पांच अक्टूबर तक श्रीगंगानगर रोड पर ट्रक यूनियन के सामने हाऊसिंग बोर्ड मैदान में मनाए जाने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव का आगाज शनिवार को मूर्ति अनावरण के साथ होगा। मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम रात्रि सवा आठ बजे होगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि पार्थ खड़गावत एवं प्रार्थना खड़गावत, सूरतगढ़ नगर पालिका ईओ शैलेन्द्र गोदारा व हनुमानगढ़ नगर परिषद के उपसभापति अनिल खीचड़ होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में आरा एसोसिएशन प्रधान चिमनलाल मित्तल, विरेन्द्र गोयल, लवली चावला, रोटरी क्लब हनुमानगढ़ सेंट्रल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता व युवा अरोड़वंश जंक्शन के अध्यक्ष गणेश गिल्होत्रा शिरकत करेंगे। इस मौके पर महाषष्टी...
केन्द्र सरकार व आईआरडीए की नीतियों का विरोध, दिया धरना

केन्द्र सरकार व आईआरडीए की नीतियों का विरोध, दिया धरना

हनुमानगढ़
बीमा अभिकर्ताओं ने मनाया विश्राम दिवसहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। केन्द्र सरकार व आईआरडीए की नीतियों के विरोध में ज्वाइंट एक्शन कमेटी के राष्टÑीय आह्वान पर भारतीय जीवन बीमा निगम के लाइफ इंश्योरेंस एजेंट यूनियन (लियाफी) के बैनर तले बीमा अभिकर्ताओं ने शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विश्राम दिवस मनाया। इसके तहत बीमा अभिकर्ताओं ने जंक्शन स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम के मुख्य कार्यालय में धरना देकर प्रदर्शन किया। यूनियन के सचिव संजयसिंह कौशिक ने बताया कि केन्द्र सरकार व आईआरडीए की नीतियों के विरोध में एक सितम्बर से लगातार धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। पूर्व में भी 5 सितम्बर को पूर्ण विश्राम दिवस मनाया गया था। लेकिन मैनेजमेंट व आईआरडीए ने यूनियन की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने बताया कि पॉलिसियों पर बोनस बढ़ाने, ऋण पर ब्याज कम करने, अभिकर्ता की ग्रेज्युटी बढ़ाने, टर्म इंश्योरेंस...
जोधपुर डिस्कॉम से मोबाइल भण्डारा हुआ रवाना

जोधपुर डिस्कॉम से मोबाइल भण्डारा हुआ रवाना

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। सालासर धाम जाने वाले यात्रियों के लिए हर साल की भांति जोधपुर डिस्कॉम हनुमानगढ़ वृत की ओर से इस बार भी मोबाइल भण्डारा रवाना किया गया है। शुक्रवार को इस मोबाइल भण्डारे को बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता कार्यालय से विभाग के अधिशाषी अभियंता मांगीलाल बिश्नोई की ओर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मोबाइल भण्डारे में पांच वाहन शामिल हैं। कुलदीप शर्मा ने बताया कि सालासर यात्रियों के लिए यह पांचवां मोबाइल भण्डारा रवाना किया गया है। हर साल मोबाइल भण्डारा रवाना किया जाता है। दो साल कोरोना काल की वजह से मोबाइल भण्डारा नहीं रवाना किया जा सका। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड का निजीकरण न हो। बिजली बोर्ड में कोई दुर्घटना न हो, इसी कामना के साथ मोबाइल भण्डारा रवाना किया जाता है। उन्होंने बताया कि सालासर तक चलने वाले मोबाइल भण्डारे में रास्ते में यात्रियों के लिए फल, जल, दूध, जलज...