निर्माण कार्य की धीमी गति बनी परेशानी का सबब, किया सांकेतिक चक्काजाम
सूरतगढ़ बाइपास रोड का निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाने की मांगहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन में सूरतगढ़ बाइपास रोड के निर्माण कार्य की धीमी गति से हो रही परेशानी के विरोध में बुधवार को खुंजा क्षेत्र के नागरिकों ने पार्षद गुरदीप सिंह चहल के नेतृत्व में बाइपास पर सांकेतिक सड़क जाम कर विरोध दर्ज करवाया। करीब आधे घंटे चले विरोध-प्रदर्शन के दौरान दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गई। वार्डवासी धरना देकर सड़क के बीच बैठ गए और कार्यकारी एजेंसी के खिलाफ नारेबाजी की। जल्द कार्य पूरा करवाने की मांग की। इस दौरान पार्षद गुरदीप सिंह चहल ने बताया कि इस सड़क का निर्माण सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से करवाया जाना है परन्तु कार्य की गति इतनी धीमी है कि पिछले पांच माह से 1 इंच भी सड़क नहीं बनी है। केवल सड़क पर ग्रिट बिछाकर ठेकेदार की ओर से इतिश्री कर ली गई है। श्रीगंगानगर रेलवे फाटक होने के कारण बाइपास मार्ग...







