पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उत्तमसिंह से दूरभाष पर बात कर दी बधाई
हरसंभव सहयोग के लिए किया आश्वस्तहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। आईआईटी दिल्ली में चयनित हुए सुरेशिया निवासी उत्तमसिंह से शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने दूरभाष पर वार्ता की। वसुंधरा राजे सिंधिया ने उत्तमसिंह को बधाई देते हुए हौसला अफजाई करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही हरसंभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया। गौरतलब है कि तत्कालीन जिला कलक्टर पीसी किशन की ओर से जंक्शन के सुरेशिया क्षेत्र में खोली गई जॉन मिल्टन लाइब्रेरी में पढ़ने वाले स्टूडेंट उत्तमसिंह पुत्र गजेन्द्र सिंह लोदी का हाल ही में आईआईटी दिल्ली में चयन हुआ है। जॉन मिल्टन लाइब्रेरी का उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया की ओर से किया गया था। तब तत्कालीन जिला कलक्टर पीसी किशन ने चैस के खिलाड़ी उत्तमसिंह की मुलाकात सिंधिया से करवाई थी। तत्कालीन जिला कलेक्टर पीसी किशन ने जिले में जिला कलक्टर रहते ह...








