Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

सैन समाज आज करेगा केश कला बोर्ड अध्यक्ष का स्वागत

सैन समाज आज करेगा केश कला बोर्ड अध्यक्ष का स्वागत

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। सैन समाज समिति की ओर से केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत (राज्य मंत्री) का स्वागत किया जाएगा। स्वागत समारोह शनिवार को सिविल लाइन स्थित सैन धर्मशाला में सुबह 11 बजे शुरू होगा। समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर गांधी धाम के उद्योगपति कृष्ण कुमार तंवर, नारायणी धाम अलवर अध्यक्ष अशोक सरना, बैंगलोर के उद्योगपति ओमप्रकाश सैन, मेघालय के उद्योगपति विनोद कुमार गोठड़िया, सरदारशहर के एडवोकेट माणकचन्द भाटी, बगरू जयपुर के उद्योगपति अशोक कुमार मारु व सुजानगढ़ के बिल्डर शंकरलाल सांभरिया को आमंत्रित किया गया है। सैन समाज समिति अध्यक्ष गजेन्द्रसिंह गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में सैन समाज के नागरिकों से पहुंचने का आह्वान किया गया है। इसके लिए जिले का दौरा किया गया। उन्होंने बताया कि समारोह की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।...
किसी शाखा में कार्मिक मिला नदारद तो कहीं फाइलें पड़ी थी इधर-उधर

किसी शाखा में कार्मिक मिला नदारद तो कहीं फाइलें पड़ी थी इधर-उधर

हनुमानगढ़
जिला कलक्टर ने कलक्ट्रेट परिसर में विभिन्न शाखाओं का किया आकस्मिक निरीक्षणहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट परिसर में विभिन्न शाखाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कई शाखाओं में कार्मिक अनुपस्थित मिले तो कहीं फाइल व्यवस्था ठीक नहीं मिली। कलक्ट्रेट परिसर में कई जगह जाले लगे मिले व अनुपयोगी सामान इधर-उधर रखा मिला। इस पर जिला कलक्टर ने कार्मिकों को कार्यालय समय में अपनी सीट पर उपस्थित रहने के सख्त निर्देश दिए। शौचालयों की नियमित साफ-सफाई करवाने सहित अन्य व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने कहा कि जिला कलक्ट्रेट कार्यालय एक ऐसा कार्यालय होता है जहां पर रोजाना हजारों लोग अपने-अपने कार्य के लिए आते हैं। जिला कलक्टर को भी कार्यालय अध्यक्ष होने के नाते साल में दो बार निरीक्षण करना होता...
सम्पति में पुत्रियों को भी पुत्र के समान अधिकार

सम्पति में पुत्रियों को भी पुत्र के समान अधिकार

हनुमानगढ़
सम्पति में पुत्री के अधिकार विषय पर व्याख्यानहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के राजकीय नेहरू मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को महिला नीति-2021 एवं महिला प्रकोष्ठ तथा एनएसएस के तत्वावधान में सम्पति में पुत्री के अधिकार विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. नरेन्द्रसिंह भाम्भू ने की। मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद अधिवक्ता नितिन छाबड़ा ने सम्पति में बेटी के अधिकारों को विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि कानून के जरिए सम्पति में पुत्रियों को भी पुत्र के समान अधिकार प्रदान किया गया है। संविधान में भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए समानता का अधिकार दिया गया है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहें तथा बेटियां भी अपने अधिकारों को प्राप्त कर स्वयं का विकास करें। महिला नीति समिति प्रभारी डॉ. अ...
नशे के खिलाफ कार्रवाई की सराहना, एसपी सहित खाकी सम्मानित

नशे के खिलाफ कार्रवाई की सराहना, एसपी सहित खाकी सम्मानित

हनुमानगढ़
संकल्प फाउंडेशन हनुमानगढ़ ने आयोजित किया सम्मान समारोहहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। नशे के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के लिए संकल्प फाउंडेशन हनुमानगढ़ की ओर से जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह राठौड़ सहित अन्य पुलिस कर्मियों का सम्मान कर हौसला अफजाई की गई। सम्मान समारोह जंक्शन के एक होटल में गुरुवार रात्रि को आयोजित हुआ। इस दौरान पाकिस्तान से आई करीब डेढ़ किलोग्राम स्मैक बरामदगी कर एक जने को गिरफ्तार करने की बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम, जिला विशेल दल सहित एसपी को संकल्प फाउंडेशन की ओर से अभिनंदन पत्र प्रदान कर एवं शॉल ओढ़ाकर, माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसपी डॉ. अजयसिंह राठौड़ ने शिरकत की। अध्यक्षता संकल्प फाउंडेशन अध्यक्ष दिनेश दाधीच ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आमंत्रित अतिथि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. भवानी सिंह ऐरन, एडवोकेट बनवार...
डेढ़ साल लाइब्रेरी में अध्ययन करने वाले उत्तमसिंह ने क्लियर की आईआईटी

डेढ़ साल लाइब्रेरी में अध्ययन करने वाले उत्तमसिंह ने क्लियर की आईआईटी

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
वर्तमान जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने अपने चैम्बर में बुलाकर की हौसला अफजाईहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। तत्कालीन जिला कलक्टर पीसी किशन की ओर से जंक्शन के सुरेशिया क्षेत्र में खोली गई लाइब्रेरी में करीब डेढ़ साल तक अध्ययन करने वाला उत्तमसिंह आईआईटी क्लियर कर अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से उत्तमसिंह के पिता गजेन्द्रसिंह वेल्डिंग वर्क्स का कार्य करते हैं। तंगहाली के बीच मोहल्ले के लोगों की बातों पर ध्यान न देकर आईआईटी को अपना लक्ष्य बनाने वाले उत्तम ने आज कड़ी मेहनत और लग्न के दम पर सफलता हासिल की है। शुक्रवार को वर्तमान जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने उत्तम को अपने चैम्बर में बुलाकर पैन भेंट कर बधाई देते हुए उसकी हौसला अफजाई की। साथ ही हरसंभव सहयोग करने की बात कही। इस दौरान आईआईटी क्लियर करने वाले उत्तम ने बताया कि उसने तत्कालीन जिला कलक्टर पीसी किशन की ओर से...
प्रवीण गोडखिंडी की बांसुरी ने जीता दिल

प्रवीण गोडखिंडी की बांसुरी ने जीता दिल

हनुमानगढ़
कहा बांसुरी एक तरह का प्राणायाम, स्वस्थ रहने के लिए बजाएं बांसुरीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन स्थित हनुमानगढ़ इंटरनेशनल स्कूल में जैसे ही रॉक वृंदावन सारंग की आवाज गूंजी तो सुरीले संगीत से वहां मौजूद सभी आॅडियंस मंत्रमुग्ध हो गए। मौका था स्पिक मैके की तरफ से आयोजित बांसुरी वादन कार्यक्रम का जहां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बांसुरी वादक प्रवीण गोडखिंडी ने बांसुरी वादन कर सभी को अपनी धुन से मग्न कर दिया। इस मौके पर प्रवीण गोडखिंडी ने स्टूडेंट्स के पूछे प्रश्नों के उत्तर भी दिए और उन्हें बांसुरी सीखने की प्रेरणा दी। उन्होंने समझाया कि बांसुरी बजाना प्राणायाम के बराबर है। यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो अपनी सांसों को नियंत्रित करने का अभ्यास करें। स्पिक मैके के को आॅर्डिनेटर मनीष जांगिड़ ने बताया कि गोडखिंडी 8 फीट कॉन्ट्रा बास बांसुरी पर प्रदर्शन कर...
मूंग-धान की खरीद सुचारू रूप से शुरू करवाने की मांग

मूंग-धान की खरीद सुचारू रूप से शुरू करवाने की मांग

बिजनेस, हनुमानगढ़
ग्रामीण किसान-मजदूर समिति ने सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। सहकारी समिति का प्रीमियम कम करवाने सहित किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को पूरा करने की मांग को लेकर ग्रामीण किसान-मजदूर समिति ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। समिति संयोजक रणजीत सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि सहकारी समितियों में ब्याज मुक्त ऋण दिया जाता है लेकिन बीमा राशि ब्याज से भी अधिक है। सीनियर सिटीजन को बीमा राशि लगभग 40 रुपए प्रति हजार समिति काट रही है, इसको कम करवाया जाए। कृषि कार्य के लिए बनाई गई डिग्गियां जो कि किसान ने फाइल लगाने के बाद स्वयं अपने खर्चे पर तैयार कर ली लेकिन सरकार ने उनका अनुदान रोक लिया, उन किसानों को भी थोड़ा-थोड़ा कर अनुदान दिया जाए। नरमा के बीज में नॉन बीटी बीज बहुत अधिक होने के कारण नरमा की फसल खराब हो गई। नॉन बीटी के अलग से पैकेट दिए जाए...
एक-एक नामांकन दाखिल, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

एक-एक नामांकन दाखिल, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

हनुमानगढ़
ग्राम पंचायत गुरुसर की ग्राम सेवा सहकारी समिति के संचालन मंडल अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव सम्पन्नहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। ग्राम पंचायत गुरुसर की ग्राम सेवा सहकारी समिति के संचालन मंडल का नवनिर्वाचित समिति क्षेत्र के ग्रामीणों की ओर से सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। समिति के संचालन मंडल के सभी 12 सदस्यों का निर्वाचन निर्विरोध पूर्व में ही हो चुका है। चुनाव अधिकारी हरकेश मीणा ने बताया कि समिति के संचालक मंडल का गठन चुनाव के द्वितीय चरण में किया गया। संचालन मंडल के 12 सदस्यों का निर्विरोध गठन पूर्व में हो चुका है। सर्वसम्मति से वार्ड 1 से गुरतेज सिंह गुरुसर, वार्ड 2 से मीनाक्षी 9 एसएसडब्ल्यू, वार्ड 3 से पृथ्वी सिंह 9 एसएसडब्ल्यू, वार्ड 4 से मेघराज 8 एसएसडब्ल्यू, वार्ड 5 से पृथ्वीराज गंगागढ़, वार्ड 6 से कुलविंद्र कौर गुरुसर, वार्ड 7 से रामकुमार 9 एसएसडब्ल्यू, वार्ड 8 से किकर सिंह उर्फ साधुसि...
पोल तथा थर्मो प्लास्ट लाइनिंग का कार्य शुरू

पोल तथा थर्मो प्लास्ट लाइनिंग का कार्य शुरू

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के अनाज मंडी क्षेत्र में लाइटिंग के पोल तथा मंडी में थर्मो प्लास्ट लाइनिंग का कार्य गुरुवार को शुरू हुआ। यह कार्य फूडग्रेन मर्चंेट्स एसोसिएशन संस्था अध्यक्ष संतराम जिन्दल के आग्रह पर नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल की ओर से करवाया जा रहा है। मंडी में यातायात व्यवस्था को समुचित बनाए रखने तथा गेहूं एवं धान सहित अन्य कृषि उपज के मंडी में लाए जाने के समय आमजन के आवागमन के लिए यातायात एवं रोशनी की व्यवस्था करवाई जा रही है। मंडी के व्यापारियों ने इस कार्य के लिए नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल का आभार प्रकट किया और मंडी में होने वाले इन कार्यों के लिए खुशी प्रकट की। इस मौके पर फूडग्रेन मर्चंेट्स एसोसिएशन संस्था सचिव अमित गोदारा, उपाध्यक्ष जसपाल चुघ, कोषाध्यक्ष सन्नी जुनेजा, व्यापार मंडल शिक्षा समिति अध्यक्ष अशोक जिन्दल, साधुराम सिंगला, बालकिशन कर्मचंदानी, सूरजभान...
भाजपा छलनी की तरह, इसके शासन में लीक हो रहा सब कुछ

भाजपा छलनी की तरह, इसके शासन में लीक हो रहा सब कुछ

हनुमानगढ़
जान-बूझकर सुनियोजित तरीके से बढ़ाई जा रही नफरत : सुभाषिनी अलीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक दमन प्रतिरोध आंदोलन हनुमानगढ़ के बैनर तले गुरुवार को जंक्शन की व्यापार मण्डल धर्मशाला में साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जिला स्तरीय कन्वेंशन का आयोजन हुआ। कन्वेंशन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने कहा कि आज देश में नफरत और शक बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। लोग कहते हैं कि यह तो पहले भी था। लेकिन हमारे समाज में पहले नफरत नहीं थी। यह नफरत जान-बूझकर बढ़ाई जा रही है। दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में राज कर रहे भाजपा से जुड़े आरएसएस के संगठन जान-बूझकर सुनियोजित तरीके से नफरत बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इसके कई उदाहरण देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ जिले की ही बात करें तो भादरा क्षेत्र में किसी ने पुलिस को शिकायत...