Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

ग्रामीण बोले, न्याय की उम्मीद नहीं, बदला जाए जांच अधिकारी

ग्रामीण बोले, न्याय की उम्मीद नहीं, बदला जाए जांच अधिकारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
आत्महत्या दुष्प्रेरण मामले में जांंच अधिकारी बदलने की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। फिजियो थैरेपी का कार्य करने वाले युवक को आत्महत्या दुष्प्रेरणा मामले में किशनपुरा दिखनादा के ग्रामीणों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। ग्रामीणों ने जांच अधिकारी बदलने की मांग को लेकर जिला परिषद सदस्य मनीष गोदारा के नेतृत्व में जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। किशनुपरा दिखनादा निवासी जगदीश ने बताया कि उसका पुत्र रविकान्त टिब्बी में फिजियो थैरेपी का कार्य करता था। 23 अप्रेल को वह दुकान पर गया हुआ था। उसके साथ परवेज खान, नयाज परवीन व नयाज परवीन के भाई निवासी राठीखेड़ा वगैरा ने मारपीट की। रविकान्त के बेहोश होने पर उसे फांसी पर लटका कर हत्या कर दी। इस संबंध में टिब्बी पुलिस थाना में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इ...
मुख्यमंत्री कार्यालय में लिखी जाती है दंगों की साजिश की स्क्रिप्ट : बिश्नोई

मुख्यमंत्री कार्यालय में लिखी जाती है दंगों की साजिश की स्क्रिप्ट : बिश्नोई

हनुमानगढ़
जिला प्रभारी मंत्री की ओर से दिए गए भाजपा पर दंगे भड़काने के आरोपों संबंधी बयान की भाजपा ने की निंदाभड़काऊ बयान देकर जिले का माहौल बिगाड़ने के प्रयास का लगाया आरोपभाजपा जिलाध्यक्ष बोले, कांग्रेस के चिंतन शिविर में गांधी परिवार को सत्ता पर कैसे किया जाए काबिज, इस पर चल रहा चिंतनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला प्रभारी मंत्री गोविंदराम मेघवाल की ओर से भाजपा पर दंगे भड़काने के आरोपों संबंधी दिए गए बयान की भाजपा ने निंदा की है। इस संबंध में शनिवार को जंक्शन स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई ने इस बयान को लेकर जिला प्रभारी मंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि नागपुर में दंगों की साजिश नहीं रची जाती वहां पर राष्टÑ निर्माण पर चिंतन होता है। मां भारती के सिंहासन को उच्च स्तर पर ले जाने को लेकर चिंतन होता है। जबकि वर्तमान में जारी कांग्रेस के चिंतन शिविर मे...
कांग्रेस के शासन से आमजन परेशान : राजवी

कांग्रेस के शासन से आमजन परेशान : राजवी

हनुमानगढ़
भैरोसिंह शेखावत के दोहिते ने कांग्रेस पर साधा निशानाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पूर्व उपराष्ट्रपति व पूर्व मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत के दोहिते भाजपा नेता अभिमन्यु सिंह राजवी शनिवार को हनुमानगढ़ पहुंचे। इस दौरान राजवी ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में जब से सत्ता में कांग्रेस की सरकार आई है तबसे साम्प्रदायिक दंगों, चोरी, डकैती जैसी घटनाएं बढ़ी हैं। कांग्रेस के शासन से आमजन परेशान है और आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से भाजपा को भारी बहुमत से सत्ता में लाने के लिए तैयार है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को आमजन तक पहुंच कर केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत करवाना होगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से भाजपा नेता अभिमन्यु सिंह राजवी का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर भाजपा के जिला मंत्री ओम सोनी, अमित सहू, पार्षद हिमांशु महर्षि, राजेन्द्र चौधरी, मटरू ...
दहेज नकार शगुन तौर पर लिया एक रुपया-नारियल

दहेज नकार शगुन तौर पर लिया एक रुपया-नारियल

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। दहेज प्रथा के खिलाफ समाज में धीरे-धीरे जागृति आने लगी है। कुछ ऐसा ही उदाहरण प्रस्तुत किया सुनील डूडी के परिवार ने। डूडी परिवार ने बेटे की शादी में दहेज को नकार शगुन तौर पर एक रुपया और नारियल स्वीकार कर समाज के सामने अनूठा सन्देश दिया। जानकारी के अनुसार 9 मई को हनुमानगढ़ निवासी गणेशाराम डूडी के पुत्र सुनील डूडी का विवाह नोहर तहसील की भोभिया की ढाणी निवासी सुमन के साथ सम्पन्न हुआ। वर पक्ष के धर्मपाल डूडी ने बताया कि विवाह के दौरान दहेज को अस्वीकार करते हुए वधू पक्ष से शगुन के तौर पर एक रुपया और नारियल स्वीकार किया गया ताकि दहेज प्रथा को जड़ से खत्म किया जा सके। क्योंकि दहेज प्रथा काफी वर्षांे से समाज को खोखला करती आ रही है। वधू पक्ष की दहेज से कमर टूट जाती है लेकिन पुरानी प्रथा के चलते समाज में दहेज दिया जाता रहता है जो कि गलत है। आज प्रत्येक समाज को दहेज प्रथा के...
जूते-चप्पल उतरवाकर प्रवेश, तेज धूप में नंगे पांव भागे अभ्यर्थी

जूते-चप्पल उतरवाकर प्रवेश, तेज धूप में नंगे पांव भागे अभ्यर्थी

हनुमानगढ़
कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन, समय से पहले केन्द्रों पर पहुंचे अभ्यर्थीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी सभी 12 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को कड़ी सिक्योरिटी से गुजरना पड़ा। साथ ही चिलचिलाती धूप में नंगे पैर दौड़ लगानी पड़ी। परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थी तपती सड़क पर नंगे पैर भागते हुए नजर आए। दूसरे दिन भी नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। दो पारियों में परीक्षा हुई। पहली पारी में 9 से 11 बजे व दूसरी पारी दोपहर में 3 से 5 बजे तक परीक्षा हुई। दोनों पारियों में परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले तक ही सेंटर में प्रवेश दिया गया। दोेनों पारियों के दौरान परीक्षा शुरू होने से काफी समय पहले ही अभ्यर्थी केन्द्रों पर पहुंच गए। दूसरे दिन भी कुछ ...
बाइक सवार दो जनों के कब्जे से 40 ग्राम हेरोइन बरामद

बाइक सवार दो जनों के कब्जे से 40 ग्राम हेरोइन बरामद

हनुमानगढ़
जंक्शन पुलिस ने सार्दुल ब्रांच नहर की पुलिया पर की कार्रवाईहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन पुलिस ने मोटर साइकिल सवार दो युवकों के कब्जे से 40 ग्राम हेरोइन बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस ने सार्दुल ब्रांच नहर की पुलिया पर की। पुलिस आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार जंक्शन थाना की एसआई विशु वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम शुक्रवार रात गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम जोड़कियां रोड पर सार्दुल ब्रांच नहर की पुलिया पर पहुंची तो एक मोटर साइकिल पर दो जने सवार होकर आते दिखे। सामने पुलिस टीम को देख बाइक सवार घबरा गए। चालक ने बाइक को वापस मोडने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस टीम ने बाइक रूकवा सवारों की तलाशी तो इनके पास से क्रमश: 20-20 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने कुल 40 ग्राम हेरोइन बरामद कर मौके से दोनों जनों को गिरफ्तार कर लिया। ग...
कृष्ण जांगिड़ चुने गए अध्यक्ष

कृष्ण जांगिड़ चुने गए अध्यक्ष

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। हनुमानगढ़ फर्नीचर एसोसिएशन के चुनाव ओमप्रकाश सैनी की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी विजय जसूजा की मौजूदगी में सर्वसम्मति से हुए चुनावों में कृष्ण कुमार जांगिड़ अध्यक्ष, साहबराम वर्मा सचिव, संतोष सुथार कोषाध्यक्ष, सूरज मजोका सह सचिव, मनोज जांगिड़ उपाध्यक्ष चुने गए। एसोसिएशन के सदस्यों ने नई टीम को बधाई दी। नवनियुक्त अध्यक्ष कृष्ण कुमार जांगिड़ ने इस दायित्व को पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से निभाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष राजेश गाडिया, गौरव जैन, अशोक अग्रवाल, कुंज गर्ग, मनोहर जांगिड़, कुलदीप, मंगतराय, जगदीश, मोहम्मद शकील, चन्द्रभान, सूरज मजोका, छवि गर्ग, संतोष सुथार, मोहम्मद रज्जाक आदि मौजूद थे।...
शराब ठेकेदार से अवैध वसूली की मांग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

शराब ठेकेदार से अवैध वसूली की मांग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी व हथियार-गाड़ी की बरामदगी के प्रयासों में जुटी पुलिसहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले की भिरानी पुलिस ने शराब ठेकेदार से अवैध वसूली की मांग करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेश उर्फ गोलू (26) पुत्र भजनलाल जाट निवासी उदराण और संदीप उर्फ गोलू (29) पुत्र राजेराम वाल्मीकि निवासी बिराण के रूप में हुई है। भिरानी थाना प्रभारी ओमप्रकाश सुथार ने बताया कि 1 मई को सीताराम (44) पुत्र रामप्रसाद छिम्पा निवासी झांसल ने रिपोर्ट दी कि उसका रोही झांसल में दो भाई नाम से होटल है। उसके होटल के पास शराब ठेका हैं जो सुरेन्द्र पूनिया पुत्र जयसिंह पूनिया निवासी झांसल की ओर से आबकारी विभाग से बोली पर छुड़वाया हुआ है। इस शराब ठेका में वह भी पार्टनर है। 7 अप्रेल को शराब ठेका के आगे अजय कान्सुजीया व नवीन नेहरा निवासी बेर आए और उसे कहा कि या तो 5 ल...
सांसद बालक नाथ का स्वागत

सांसद बालक नाथ का स्वागत

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। आॅल इंडिया नाथ सम्प्रदाय के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं अलवर लोकसभा क्षेत्र से सांसद महंत बालक नाथ का हनुमानगढ़ टाउन धान मंडी में फर्म बद्रीप्रसाद दीनदयाल सराफ पर व्यापारियों की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर दुष्यंत सराफ ने कहा कि महंत बाबा बालकनाथ का हमेशा से ही हनुमानगढ़ से जुड़ाव रहा है। वे समय-समय पर मंडी में आते रहते हैं। इस दौरान व्यापारियों ने सांसद बालक नाथ को मंडी से जुड़ी समस्याओं से अवगत करवा समाधान की मांग की। इस मौके पर नरेश सराफ, दिनेश सराफ, मुरारीलाल सराफ, रमाकांत, रमन सराफ, अजय सराफ, नगर परिषद के पूर्व सभापति राजकुमार हिसारिया, सुभाष सिंगला, शिवम, तन्मय, दर्शन गर्ग, अमृतलाल गर्ग, जसवंत गोयल, डॉ. एमपी शर्मा सहित कई व्यापारी मौजूद थे।...
स्थापित होगी भगवान परशुराम की 51 फीट की प्रतिमा

स्थापित होगी भगवान परशुराम की 51 फीट की प्रतिमा

हनुमानगढ़
करीब 11 करोड़ रुपए की आएगी लागत, हनुमानगढ़ पहुंचे विप्र फाउंडेशन के राष्टÑीय पदाधिकारियों का स्वागतहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा, राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज गुरुवार को हनुमानगढ़ पहुंचे। उनके स्वागत में विप्र फाउंडेशन की ओर से जंक्शन स्थित एक होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विप्र फाउंडेशन जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक ने की। इस दौरान प्रदेश महामंत्री दिनेश दाधीच के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में बन रहे तीर्थ स्थल परशुराम कुंड पर भगवान परशुराम की 51 फीट की विशाल प्रतिमा स्थापना के लिए भगवान परशुराम तीर्थ्याेनयन समिति का निर्माण कर मू...