Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

अधीनस्थ मंत्रालयिक संवर्ग की वेतन विसंगति दूर करने की मांग

अधीनस्थ मंत्रालयिक संवर्ग की वेतन विसंगति दूर करने की मांग

हनुमानगढ़
राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ ने विशेष योग्यजन आयोग के राज्य आयुक्त को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। अधीनस्थ मंत्रालयिक संवर्ग की वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम विशेष योग्यजन आयोग के राज्य आयुक्त उमाशंकर शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि अधीनस्थ मंत्रालयिक संवर्ग की वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग संघ की ओर से लम्बे समय से की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1950 से कम वेतन पाने वाले अन्य संवर्ग/पदों का वेतन आज 38 प्रतिशत से 62.5 प्रतिशत तक अधिक बढ़ गया है। 28 अक्टूबर 1998 को राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ एवं राज्य सरकार के मध्य कनिष्ठ लिपिक का वेतनमान 1 सितम्बर 1998 से 3050-4590 के स्थान पर 4000-6000 किए जाने का लिखित समझौता हुआ था। इस समझौते को लागू...
डिपो पर राशन लेने आए विशेष योग्यजन को लाइन में खड़ा कर न करवाएं इंतजार

डिपो पर राशन लेने आए विशेष योग्यजन को लाइन में खड़ा कर न करवाएं इंतजार

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
प्राथमिकता से सबसे पहले खाद्य सामग्री का किया जाए वितरणविशेष योग्यजन आयोग के राज्य आयुक्त उमाशंकर शर्मा ने जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को दिए निर्देशहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। विशेष योग्यजन आयोग के राज्य आयुक्त उमाशंकर शर्मा ने गुरुवार को जंक्शन स्थित सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। इस दौरान क्षेत्र के विशेष योग्यजनों के अलावा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की ओर से राज्य आयुक्त उमाशंकर शर्मा को संगठन से जुड़ी समस्याओं से अवगत करवाया गया। इस पर राज्य आयुक्त ने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। खास बात यह कि राज्य आयुक्त उमाशंकर शर्मा ने खुद खड़े होकर विशेष योग्यजनों की परिवेदनाएं सुनी। इस दौरान शर्मा ने जनसुनवाई में सर्किट हाउस आए सभी लोगों को सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में बताते हुए उनका लाभ उठाने का आह्वान किया। जनसुनवाई के बाद मीडियाकर्मियो...
20 लीटर हथकढ़ शराब बरामद

20 लीटर हथकढ़ शराब बरामद

हनुमानगढ़
एक गिरफ्तार, दूसरा फरारहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले की टिब्बी पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए 20 लीटर हथकढ़ शराब बरामद कर एक जने को गिरफ्तार किया है। एक जना पुलिस टीम को देख शराब छोड़ भागने में सफल रहा। पुलिस आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कर जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार सूरेवाला पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई किशोरसिंह के नेतृत्व में गश्त कर रही पुलिस टीम ने चक 14 एफटीपी रोही पन्नीवाली से सुखविन्द्र सिंह (30) पुत्र कालासिंह रायसिख निवासी चक 14 एफटीपी रोही पन्नीवाली को 10 लीटर हथकढ़ शराब सहित गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में कांस्टेबल रामस्वरूप व मनोज कुमार शामिल थे। दूसरी कार्रवाई में सूरेवाला पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई किशोरसिंह के नेतृत्व में गश्त कर रही पुलिस टीम गांव पीरकामड़िया के वार्ड 5 में पहुंची तो एक जना हथकढ़ शराब से भरा जरिकन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने जरिकन में भरी...
एनडीपीएस एक्ट के मामले में था वांछित, गिरफ्तार

एनडीपीएस एक्ट के मामले में था वांछित, गिरफ्तार

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले की टिब्बी पुलिस ने पिछले साल संगरिया पुलिस थाना में दर्ज हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खेताराम (40) पुत्र खेमाराम मेघवाल निवासी कानजी की सिढ़ पीएस बाप जिला जोधपुर के रूप में हुई है। उसे थाना प्रभारी सुभाष कच्छावा, कांस्टेबल अल्लारखा व पवन कुमार की टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गौरतलब है कि संगरिया पुलिस थाना के तत्कालीन कार्यवाहक थाना प्रभारी एसआई इमीचन्द के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 4 सितम्बर 2021 को एक कार से 18 किलोे 500 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया था। मौके से कार सवार बलवन्त सिंह उर्फ बंता (33) पुत्र भगतसिंह रायसिख निवासी वार्ड 11, फतेहपुर पीएस संगरिया व गुरविन्द्र सिंह उर्फ गिन्दु (26) पुत्र अमरसिंह रायसिख निवासी खेराकलां पीएस सरदूलगढ़, जिला मानसा पंजाब को गिरफ्तार किया। मामले की ज...
2270 नशीली टेबलेट बरामद, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

2270 नशीली टेबलेट बरामद, मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

हनुमानगढ़
8700 रुपए की बिक्री राशि भी बरामद, भिरानी पुलिस की कार्रवाईहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले की भिरानी पुलिस ने नशे के रूप में इस्तेमाल होने वाली 2270 टेबलेट व 8700 रुपए की बिक्री राशि बरामद कर मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को डीएसटी सेक्टर नोहर के सहयोग से अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार भिरानी पुलिस थाना प्रभारी एसआई राजकुमार के नेतृत्व में गश्त कर रही पुलिस टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि अनिल कुमार पुत्र ओमप्रकाश वर्मा निवासी भिरानी अपने मेडिकल स्टोर के पास परचूून की दुकान पर नशीली टेबलेट रखता है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने गांव भिरानी पहुंचकर अनिल कुमार की परचून की दुकान की तलाशी ली तो दीवार के पास गत्ते का एक छोटा कार्टून रखा मिला। इसमें अल्प्राजोलम की कुल 2270 टेबलेट रखी हुई थी। पुलिस ने नशीली टेबलेट व बिक्री के 8700 रुपए बरामद कर मौके से अनिल कुमार (3...
अंकित कूकणा ने जीता मेडल

अंकित कूकणा ने जीता मेडल

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। 24वीं यूथ नेशनल वॉलीबाल चैम्पियनशिप सांगली महाराष्ट्र में आयोजित हुई। इसमें राजस्थान टीम को सिल्वर मेडल मिला। संगरिया तहसील के गांव नुकेरां के खिलाड़ी अंकित कूकणा ने मेडल जीता। गुरुवार को अंकित कूकणा के संगरिया पहुंचने पर खेल प्रेमी व खेलों के कोच, नुकेरां ग्राम के प्रबुद्ध नागरिकों व संगरिया शहर के वरिष्ठ जनों, प्रबुद्ध नागरिकों ने खिलाड़ी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अपने क्षेत्र का मान सम्मान बढ़ाने के लिए साधुवाद और बधाई दी। खेलप्रेमियोंं ने रंग-गुलाल लगा जश्न मनाया। इसके बाद खिलाड़ी अंकित कूकणा खुली जीप में सवार होकर बाजार से निकले। जगह-जगह उनका स्वागत हुआ। इस मौके पर कोच निर्मलसिंह, कोच बसंतसिंह मान, रामलाल बिस्सू, पार्षद विजेंद्र कस्वां ने माला पहनाकर खिलाड़ी अंकित कूकणा का स्वागत किया।...
शार्ट सर्किट से विस्फोट, दुकान जल कर खाक

शार्ट सर्किट से विस्फोट, दुकान जल कर खाक

हनुमानगढ़
सीमा सन्देश न्यूजपल्लू। कस्बे के निकटवर्ती गांव दनियासर में बुधवार शाम को दुकान में शार्ट सर्किट की वजह से दुकान में रखे फ्रीज में विस्फोट होने से दुकान में आग लग गई। सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मण खालिया ने बताया की गांव में कुम्भाराम पुत्र हेतनाथ ने परचून की दुकान कर रखी थी, जिसमें शाम को तकरीबन 4 बजे शार्ट सर्किट होने से फ्रीज में विस्फोट हुआ जिससे दुकान में रखे सामान ने आग पकड़ ली। दुकान में लगी आग पर ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। मौके पर पहुंचे हल्का पटवारी राकेश बैरड़ ने बताया की दुकान में लगभग छ: लाख रुपये का सामान और दो लाख का फर्नीचर जल गया है, जिसकी रिपोर्ट बनाकर भेजी जा रही है। स्थानीय थानाधिकारी बिशन सहाय भी अपने जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और मौजूदा हालात की जानकारी ली। इस दौरान पूर्व पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश भाम्भू, परमेश्वर लाल ढाका, कृष्ण नाथ, रेवंत नाथ सहित ग...
देसाई ब्रदर्स ने की जल सेवा

देसाई ब्रदर्स ने की जल सेवा

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ जक्शन (सीमा सन्देश)। यहां देसाई ब्रदर्स की ओर से मंडी में जल सेवा का आयोजन किया गया। इसमें कम्पनी प्रतिनिधि महेंद्रसिंह, इमरान, धर्मेन्द्र, भंवरलाल, मुकेश कुमार, सुनील कुमार आदि ने बड़ी संख्या में मंडी में आने-जाने वाले हजारों लोगों को शीतल जल पिलाकर उनकी सेवा की। लोगों ने कंपनी की इस सेवा को गर्मी व उमस के इस समय में जरूरी बताते हुए सराहना की। देसाई ब्रदर्स के अधिकारियों ने बताया कि अब नोहर, भादरा व श्रीगंगानगर मंडी में भी जल सेवा की जाएगी।...
गौतम बुद्ध की जयंती पर पौधरोपण

गौतम बुद्ध की जयंती पर पौधरोपण

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान गौतम बुद्ध की जयंती सोमवार को जंक्शन के वार्ड 10 स्थित अम्बेडकर पार्क में सादगी से मनाई गई। अम्बेडकर नारी शक्ति की ओर से आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद सुलोचना कंडा, समिति अध्यक्ष व पूर्व पार्षद कमला देवी, गुरु रविदास महासभा प्रदेश सचिव मनसुखजीत सिंह, बामसेफ सदस्य हेमचंद्र, पूर्णचंद मंडेया, बलकेश चंद्र सुमन की ओर से गौतम बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण कर व पूजा-अर्चना कर की गई। वक्ताओं ने कहा कि बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध महानतम आध्यात्मिक गुरुओं में से एक थे। भगवान बुद्ध ने पूरी दुनिया को करुणा और सहिष्णुता के मार्ग के लिए प्रेरित किया। भगवान बुद्ध ने चार आर्य सत्यों का उपदेश दिया था। गौतम बुद्ध के विचार को अनुसरण कर हम एक सुखद जीवन यापन कर सकते हैं। इस दौरान समिति सदस्यों की ओर से पौधरोपण कर सार-सम्भाल का संकल्प लिया गया।...
भर्तियों की उम्मीद में बेरोजगारी की पीड़ा झेलने को मजबूर युवा वर्ग

भर्तियों की उम्मीद में बेरोजगारी की पीड़ा झेलने को मजबूर युवा वर्ग

हनुमानगढ़
आम आदमी पार्टी का किसान संवाद कार्यक्रमहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। आम आदमी पार्टी के किसान संवाद कार्यक्रम के तहत पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र के गांव खरलिया एवं सूरांवाली में संवाद सभाओं का आयोजन किया गया। इन सभाओं में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बेनीवाल के अनुसार खरलिया के ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा करते हुए बताया कि सिंचाई पानी की कमी से किसान अत्यधिक परेशानी हो रही है। पेयजल की कमी के कारण घर-घर जल योजना के सच को समझा जा सकता है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी किसानों को कर्ज की ओर धकेल रही है। युवा वर्ग भर्तियों की उम्मीद में लगातार बेरोजगारी की पीड़ा झेलने को मजबूर है। ग्रामीण क्षेत्रों में 14 से 16 घंटे की बिजली कटौती ने जीना मुश्किल कर दिया है। निराश्रित पशु भूखे-प्यासे तड़प रहे हैं। सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी मा...