भारत ने 14 पदकों के साथ विश्व चैंपियनशिप को कहा अलविदा
बाकू (वार्ता). भारत ने निशानेबाजी विश्व चैंपियनशिप 2023 में छह स्वर्ण और आठ कांस्य सहित 14 पदक जीतकर अपने शानदार अभियान का अंत किया।ओलंपिक और गैर-ओलंपिक नियमित शूटिंग प्रतियोगिताएं शुक्रवार को संपन्न हुईं। चैंपियनशिप में रनिंग स्पधार्एं 31 अगस्त तक जारी रहेंगे लेकिन इनमें कोई भारतीय भाग नहीं लेगा।वर्तमान में भारतीय शूटिंग टीम कुल पदक तालिका में चीन (15 स्वर्ण, सात रजत, छह कांस्य) के बाद दूसरे स्थान पर है। पांच स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य सहित आठ पदक जीतकर अमेरिका तीसरे स्थान पर है।चार भारतीय निशानेबाजों ने चैंपियनशिप के दौरान पेरिस ओलंपिक 2024 के लिये भी क्वालीफाई किया। राजेश्वरी कुमारी (महिला ट्रैप), सिफ्त कौर समरा (महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन), अखिल श्योराण (पुरुष 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन) और मेहुली घोष (महिला 10 मीटर एयर राइफल) ने अपनी-अपनी स्पधार्ओं में ओलंपिक कोटा हासिल किया।तियाना, सा...








