ममता बनर्जी का भाजपा पर हमला:दीदी बोलीं- बंगाल में राजनीतिक हिंसा BJP की नौटंकी; वे उत्तर प्रदेश जाएं, जहां गंगा में लाशें तैर रही हैं
कोलकाता
पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा के आरोपों पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर पलटवार किया है। ममता ने गुरुवार को कहा कि BJP के लोग राज्य में राजनीतिक हिंसा का आरोप लगाने की नौटंकी बंद करें। वे उत्तर प्रदेश जाएं, जहां गंगा में लाशें तैर रही हैं। बंगाल में कहीं भी राजनीतिक हिंसा नहीं हो रही है। हम इसकी निंदा करते हैं।
ट्विटर जैसा TMC को भी कंट्रोल करना चाहता है केंद्रममता ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर भी हमला बोला। ममता ने कहा कि जिस तरह से ट्विटर को कंट्रोल करने के लिए केंद्र सरकार उसे खत्म कर देना चाहती है, उसी तरह मुझे और मेरी पार्टी को भी कंट्रोल करने के लिए हमें बुलडोज कर देना चाहती है। लेकिन मैं बता दूं कि यह कभी संभव नहीं होगा। केंद्र सरकार को अब ऐसे काम बंद कर देने चाहिए।
ममता ने मीडिया से बातचीत में केंद्र सरकार पर सहयोग न करने का आराेप लगाया है। ममता ने कहा- राज...








