![सोना-चांदी खरीदने का सही समय:आज फिर सस्ता हुआ सोना, इस हफ्ते अब तक 500 रुपए की आई गिरावट](https://seema-sandesh.com/wp-content/uploads/2021/06/Untitled-1-copy-46.jpg)
सोना-चांदी खरीदने का सही समय:आज फिर सस्ता हुआ सोना, इस हफ्ते अब तक 500 रुपए की आई गिरावट
नई दिल्ली
आज सोने की कीमतों में फिर गिरावट आई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार सराफा बाजार में आज सोना 90 रुपए सस्ता होकर 48,529 रुपए आ गया है। हालांकि MCX पर आज सोने की चमक बढ़ी है। दोपहर 1 बजे सोना 89 रुपए की गिरावट के साथ 48,510 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।
चांदी की चमक भी बढ़ीइंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार आज चांदी में मामूली बढ़ोतरी हुई है। आज चांदी 31 रुपए महंगी होकर 71,390 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। MCX की बात करें तो यहां भी चांदी 401 रुपए महंगी होकर 71,649 रुपए पर आ गई है।
इस हफ्ते सोना 499 रुपए सस्ता हुआइस हफ्ते सराफा बाजार में अब तक सोना 499 रुपए सस्ता हुआ है। पिछले हफ्ते जब 14 जून को मार्केट बंद हुआ था तक सोना 49,028 रुपए पर था जो अब 48,529 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चांदी की बात करें तो ये 749 रुपए सस...