Monday, May 11निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

What’s Hot

साउथ अफ्रीका की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, अब तक 56 की मौत

साउथ अफ्रीका की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, अब तक 56 की मौत

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर. साउथ अफ्रीका में आज जल्द सुबह एक दर्दनाक हादसे का मामले सामने आया। जोहानसबर्ग शहर में आज, गुरूवार, 31 अगस्त को जल्द सुबह एक 5 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। यह हादसा उस समय हुआ जब ज़्यादातर लोग सो रहे थे। इस वजह से उन्हें शुरू में आग लगने के बारे में पता ही नहीं चल पाया। और जब तक उन्हें पता चला तब तक आग बिल्डिंग में फ़ैल चुकी थी। अब तक 56 की मौतजोहानसबर्ग की बिल्डिंग में लगी भीषण आग की जानकारी मिलते ही फायर डिपार्टमेंट से दमकल मौके पर पहुंच गए। कई घंटों की मशक्कत के बाद आख़िरकार आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे की वजह से बिल्डिंग को तो नुकसान पहुंचा ही, साथ ही कई लोगों ने अपनी ज़िंदगी भी गंवा दी। जानकारी के अनुसार इस भीषण आग की वजह से अब तक 56 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार यह आंकड़ा बढ़ सकता है।40 से ज़्यादा लोग घायलजोहानसबर्ग की बिल्डिंग में ल...
बारिश से धुल सकता है भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

बारिश से धुल सकता है भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली.  एशिया कप 2023 के तहत भारत और पाकिस्‍तान के बीच महामुकाबला शनिवार 2 सितंबर को कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। पाकिस्‍तान की टीम जहां इस टूर्नामेंट में नेपाल के खिलाफ जीत से आगाज कर चुकी है तो वहीं भारतीय टीम भी श्रीलंका पहुंच चुकी है। इस हाईवोल्‍टेज मुकाबले का दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इं‍तजार है। इसी बीच खबर आ रही है कि इस मुकाबले में बारिश भी विलेन बन सकती है। आइये जानते हैं कि इस मैच के दौरान मौसम का हाल कैसा रहने वाला है? भारत-पाक के आखिरी वनडे में भी बारिश बनी थी विलेन बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच इससे पहले आखिरी एकदिवसीय मुकाबला 2019 में मैनचेस्‍टर के ओल्‍ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला गया था। वह मुकाबला भी आईसीसी वनडे वर्ल्‍ड के तहत ही हुआ था। भारत बनाम पाकिस्‍तान के उस मुकाबले में भी बारिश ने बाधा डाली थी और टीम इंडिया ने उस मैच ...
गौतम अडानी ग्रुप के धराशायी हुए सभी शेयर, नए आरोपों से निवेशकों में हड़कंप

गौतम अडानी ग्रुप के धराशायी हुए सभी शेयर, नए आरोपों से निवेशकों में हड़कंप

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. संगठित अपराध और भ्रष्टाचार रिपोर्टिंग परियोजना (ओसीसीआरपी) द्वारा लगाए गए ताजा आरोपों के अडानी समूह द्वारा खंडन के बावजूद गुरुवार सुबह के सौदों के दौरान अडानी समूह के शेयरों में बिकवाली का दबाव देखा गया। आज शेयर बाजार खुलने की घंटी बजने के कुछ ही मिनटों के भीतर अडानी समूह के सभी शेयर लाल क्षेत्र में फिसल गए। ग्रुप की सभी दस लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। एक मीडिया ग्रुप की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अडानी ग्रुप ने गुपचुप तरीके से खुद अपने शेयर खरीदकर स्टॉक एक्सचेंज में लाखों डॉलर का निवेश किया। हालांकि अडानी ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन किया है। बाजार खुलते ही धराशायी हुए ग्रुप के सभी शेयरसुबह के सौदों के दौरान अदानी पावर के शेयरों में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई, जबकि अदानी ट्रांसमिशन के शेयर की कीमत सुबह के शुरुआती सत्र में 3.3 प्रतिशत...
बचपन में ‘तारे जमीं पर’ के ईशान की तरह थे सनी देओल, पढ़ नहीं पाने पर बच्चे कहते थे डफर, टीचर से पड़ते थे थप्पड़

बचपन में ‘तारे जमीं पर’ के ईशान की तरह थे सनी देओल, पढ़ नहीं पाने पर बच्चे कहते थे डफर, टीचर से पड़ते थे थप्पड़

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबई. आमिर खान और दर्शील सफारी की हिट फिल्म 'तारे जमीन पर' में मुख्य किरदार ईशान डिस्लेक्सिया नाम की बीमारी से पीड़ित होता है। जिसकी वजह से उसको पढ़ने में बहुत दिक्कत होती है और स्कूल में भी उसका मजाक बनता है। सनी देओल ने खुलासा किया है कि वो भी बचपन में डिस्लेक्सिया से जूझ चुके हैं। जिसकी वजह से वो बड़े होकर भी सार्वजनिक भाषण देनें में घबराते थे। सनी देओल ने एक इंटरव्यू में कहा, मैं बचपन में डिस्लेक्सिक था। उस समय, हम यह भी नहीं जानते थे कि इसका क्या मतलब है। कुछ याद नहीं हो पाता था, पढ़ाई में अच्छे नंबर नहीं मिलते थे। ऐसे में टीचर के थप्पड़ पड़ते थे, डफर कहा जाता था। अब भी जब पढ़ने की बात आती है तो कई बार शब्द उलझे हुए लगते हैं। जब पब्लिक स्पीच में मुझे टेलीप्रॉम्प्टर के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है तो मैं मना कर देता हूं। इसकी वजह ये है कि मुझे ऐसे पढ़ने में दिक्कत होती है। डिस्ले...
पाकिस्तान की नेपाल के खिलाफ बेहद खराब शुरुआत, दोनों ओपनर पवेलियन लौटे

पाकिस्तान की नेपाल के खिलाफ बेहद खराब शुरुआत, दोनों ओपनर पवेलियन लौटे

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली.  एशिया कप 2023 का पहला आज पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्‍तान में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्‍तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया है। ऐसे में आज एशिया कप के उद्घघाटन मुकाबले में पाकिस्‍तान की तरफ से रन बरसने की उम्‍मीद थी, लेकिन उसकी शुरुआत ही बेहद खराब रही। दोनों ही ओपनर महज 25 रन के स्‍कोर पर पवेलियन लौट चुके हैं। फिलहाल पाकिस्‍तान का स्‍कोर दो विकेट के नुकसान पर 10 ओवर में 44 रन है। एसीसी प्रीमियर कप का खिताब जीतकर एशिया कप में जगह बनाने वाली नेपाल की टीम ने एशिया कप के डेब्‍यू में ही पाकिस्‍तान के खिलाफ दमदार शुरुआत की है। टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी पाकिस्‍तान की टीम को पहला झटका महज 21 रन के स्‍कोर पर लगा। जब करण केसी ने सलामी बल्‍लेबाज फखर जमान (15) को विकेट के पीछे आसिफ शेख के हाथों कैच करा दिया। इसके महज चार रन के बाद ही पाकिस्‍तानी...
कौन हैं PM नरेंद्र मोदी की पाकिस्तानी बहन ‘कमर मोहसिन शेख’, जो बांधती हैं उन्हें राखी

कौन हैं PM नरेंद्र मोदी की पाकिस्तानी बहन ‘कमर मोहसिन शेख’, जो बांधती हैं उन्हें राखी

टॉप न्यूज़, What's Hot, देश-विदेश
नई दिल्ली.  रक्षाबंधन का त्योहार भाई और बहन के प्यार का प्रतीक है। इस त्योहार का सभी भाई-बहन बेसब्री से इंतजार करते हैं। देशभर से पीएम मोदी को महिलाओं से लेकर स्कूल की लड़कियां तक राखी भेजती है। पीएम रक्षाबंधन के अवसर पर छोटी-छोटी बच्चियों से राखी बंधवाते है, उन्हें टॉफ़ी खिलाते हैं। लेकिन, अब जो कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं वो सीधा आपके दिल को छू जाएगी। क्योंकि ये कहानी है पीएम मोदी की पाकिस्तान बहन कमर मोहसिन शेख के बारे में जो लगभग पिछले 27 वर्षों से अपने भाई मोदी को राखी बांधती आ रहीं हैं। कौन हैं कमर मोहसिन शेखपीएम मोदी की बहन कमर मोहसिन शेख का जन्म पाकिस्तान में हुआ लेकिन उनकी शादी गुजरात के रहने वाले भारतीय मोहसिन शेख से हुई है जो कि पीएम मोदी के प्रिय मित्रों में से एक हैं। बहुत पहले से दोनों दोस्त का एक-दूसरे के घर आना-जाना होता था। जब पहली बार पीएम मोदी अपने दोस्त की पत्नी क...
नागरिकों को तेजगति से सेवाओं की डिलीवरी पर फोकस करें : मोदी

नागरिकों को तेजगति से सेवाओं की डिलीवरी पर फोकस करें : मोदी

टॉप न्यूज़, What's Hot, देश-विदेश
नयी दिल्ली (वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरकारी सेवा में आने वाले युवा प्रशासकों का आज आह्वान किया कि वे नागरिक सेवाओं की तेज डिलीवरी तथा टुकड़ों की जगह एक स्थायी एवं दीर्घकालिक समाधान मुहैया कराने के लिए खुद को तैयार करें और इसके लिए तकनीक की भी मदद लें।श्री मोदी ने यहां सरकारी सेवाओं में नियुक्ति किये गये 51 हजार से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र वितरण के अवसर पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा, ह्लसरकार और शासन में बदलाव लाने के मिशन में आप सभी युवा मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं। आप सभी उस पीढ़ी से आते हैं जहां सब कुछ बस एक क्लिक पर मिल जाता है। लोग हर सर्विस की तेज डिलीवरी चाहते हैं। आप अच्छी तरह जानते हैं कि आज की पीढ़ी समस्याओं का टुकड़ों में समाधान नहीं चाहती है, उन्हें स्थायी समाधान चाहिए। इसलिए, जनसेवक होने के नाते आपको ऐसे फैसले लेने होंगे, ऐसी जिम्मेदारियां नि...
बैटरी बनाने के लिए फैक्ट्री लगाएंगे मुकेश अंबानी,

बैटरी बनाने के लिए फैक्ट्री लगाएंगे मुकेश अंबानी,

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड साल 2026 तक बैटरी गीगा फैक्ट्री स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है। वार्षिक आम बैठक में मुकेश अंबानी ने कहा, "हमारी प्राथमिकता 2026 तक अपनी बैटरी गीगा फैक्ट्री स्थापित करने की है। यह बैटरी केमिकल, सेल और पैक का निर्माण करेगी। इससे एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशन तक की प्रगति होगी और इसमेंबैटरी रीसाइक्लिंग फैसलिटीज भी शामिल होगी।बायो एनर्जी में बड़ी सफलता: सिर्फ एक साल पहले बायो एनर्जी के क्षेत्र में उतरने वाला रिलायंस, पराली से ईंधन बनाने वाला देश का सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में कंपनी ने पहला कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) प्लांट स्थापित किया है। इसके लिए रिलायंस ने स्वदेशी तौर पर कंप्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) तकनीक विकसित की है। इस तकनीक का विकास रिलायंस की जामनगर स्थित दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी में किया गया।आगे क्या है प्लान: कंप्रे...
रक्षा बंधन के दिन रोड़वेज में महिलाएं करेगी नि: शुल्क यात्रा

रक्षा बंधन के दिन रोड़वेज में महिलाएं करेगी नि: शुल्क यात्रा

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
आज रात 12 बजे से लागू होगी व्यवस्था, बस सटेण्ड पर पुलिस तैनातश्रीगंगानगर (सीमा संदेश)। राजस्थान रोडवेज की बसों में रक्षा बंधन के दिन(30 अगस्त) को महिलाएं व बालिकाएं नि:शुल्क यात्रा करेगी। राज्य सरकार ने राज्य के सभी रोडवेज आगार प्रबंधको को इसके आदेश जारी किए है। इस दिन पूरे राजस्थान में महिलाओं/ बालिकाओं को नि: शुल्क यात्रा करवाने और बसों और बस स्टेण्ड पर सुरक्षा व्यवस्था करने के भी आदेश दिए गए है। मिली जानकारी के अनुसार 30 अगस्त को रक्षा बंधन का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन बड़ी संख्या में महिलाएं रोडवेज की बसों में यात्रा करती है। राज्य सरकार ने रक्षा बंधन के दिन महिलाओं को बसों में नि:शुल्क यात्रा करवाने के आदेश जारी किए है। श्रीगंगानगर आगार प्रबंधक दीपक कुमार भोभिया ने बताया कि नि:शुल्क यात्रा करने की व्यवस्था 29 अगस्त की रात 12 बजे से 30 अगस्त रात 12 बजे तक रहेगी। वोल्वों की बसों को छो...
मलेशिया को हराकर भारत ने विश्व कप में बनाई जगह

मलेशिया को हराकर भारत ने विश्व कप में बनाई जगह

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
सलालाह (वार्ता)। भारतीय महिला हॉकी टीम ने सोमवार को महिला एशियाई हॉकी 5एस विश्व कप क्वालीफायर के सेमीफाइनल में मलेशिया को 9-5 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत के लिए नवजोत कौर (सातवां, 10वां, 17वां मिनट) ने तीन गोल किए, जबकि मारियाना कुजूर (नौंवा, 12वां मिनट) और ज्योति (21वां, 26वां मिनट) ने दो गोल किए। महिमा चौधरी (14वां) और मोनिका दीपी टोप्पो (22वां मिनट) ने एक एक गोला जमाया। मलेशिया के लिए जती मुहम्मद (चौथा, पांचवां मिनट), डियान नाजेरी (10वां, 20वां मिनट) और अजीज जफीराह (16वां मिनट) ने गोल जमाए। उल्लेखनीय है कि विश्व कप में क्वालीफाई करने के लिए भारत को शीर्ष तीन में रहना था और इस जीत के साथ भारतीय टीम शीर्ष आयोजन में पहुंच गई है। भारत मैच में शुरू से ही आक्रामक रहा, लेकिन मलेशिया ने जती मुहम्मद के गोल की मदद से चौथे मिनट में बढ़त बनाई। जती मोहम्मद ने अगले ही मिनट मलेशिया की बढ़त द...