Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

CM से सम्मानित है गंदी चैट करने वाला टीचर

जयपुर

सेंट जेवियर्स स्कूल के एनसीसी टीचर को छात्राओं से इंस्ट्राग्राम पर अश्लील कमेंट्स करने पर बाल आयोग ने प्रसंज्ञान लिया है। बाल आयोग ने 7 दिन में पूरे मामले की जांच कर प्रोग्रेस रिपोर्ट देने का नोटिस जारी किया है। वहीं, छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने पर सेंट जेवियर्स स्कूल प्रबंधन ने टीचर निखिल जोस को सस्पेंड कर दिया है। प्रबंधन ने तीन सदस्यों की कमेटी जांच के लिए बनाई है। निखिल जोस को सीएम ने भी सम्मानित किया था। पुलिस ने निखिल जोस के मोबाइल की जांच की तो पता लगा कि वह पिछले 6 महीने से छात्राओं को अश्लील कमेंट्स और मैसेज भेज रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *