नई दिल्ली
Twitter के नए मालिक एलन मस्क के निशाने पर इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की लीगल और पॉलिसी हेड विजया गाड्डे आ गई हैं। भारतीय मूल की विजया गाड्डे को लेकर एलन मस्क ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में मस्क ने विजया गाड्डे का नाम तो नहीं लिया है लेकिन उनके एक फैसले की आलोचना की है।
क्या है मामला: दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे से जुड़ी एक स्टोरी की वजह से न्यूयॉर्क पोस्ट के अकाउंट को सस्पेंड कर दिया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक ये फैसला विजया गाड्डे ने लिया था। इसी से जुड़े एक ट्वीट का रिप्लाई करते हुए एलन मस्क ने लिखा, ‘एक सही स्टोरी पब्लिश करने की वजह से एक खास न्यूज ऑर्गनाइजेशन का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड करना बेहद गलत है।’ मस्क ने विजया गाड्डे का नाम तो नहीं लिया लेकिन जिस ट्वीट के रिप्लाई में मस्क ने ये बात कही है, उसमें विजया गाड्डे का जिक्र है।