Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ICU में भर्ती आसाराम की सेहत में सुधार नहीं

जोधपुर

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में आजीवन जेल की सजा काट रहा आसाराम जोधपुर एम्स में भर्ती है। यूरिन इंफेक्शन के कारण आए बुखार के बाद उसे दो दिन पहले ICU भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी तबीयत स्थिर बनी हुई है। कोई विशेष सुधार देखने को नहीं मिला है। जांच में यह भी सामने आया कि यूरिन इंफेक्शन के अलावा उसके लिवर में भी सूजन है।

इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि उसकी सेहत में सुधार बहुत धीमी गति के साथ हो रहा है। अब डॉक्टर इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि आसाराम को बार-बार यूरिन इंफेक्शन क्यों हो रहा है। तीन महीने पहले जेल में कोरोना संक्रमित होने के बाद से आसाराम की सेहत पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाई है। कुछ दिनों के अंतराल से वह लगातार बीमार पड़ता जा रहा है। AIIMS में उसकी कई बार जांच की गई। दो बार पहले भी उसे भर्ती कराया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *