जयपुर
राजस्थान को इस बार कुल 8 पद्मश्री पुरस्कार मिले हैं। जिनमें 2020 में चुने गए बगरू के गोभक्त और भजन गायक रमजान खान उर्फ मुन्ना मास्टर, अलवर जिले की उषा देवी, नागौर जिले के हिम्मतराम भांबू, सीकर के दातारामगढ़ के सुंडाराम वर्मा और जैसलमेर के उस्ताद अनवर खां मांगणियार शामिल हैं। वहीं, 2021 की श्रेणी में शामिल हुए राजस्थान की तीन हस्तियों को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। इनमें पाली जिले के डॉ.अर्जुन सिंह शेखावत को 50 से ज्यादा मायड़ भाषा में रचनाओं के लेखन संग्रहण के लिए, जोधपुर जिले के प्रख्यात लोक कलाकार लाखा खान को कला के क्षेत्र में काम करने के लिए और राजसमंद जिले के श्याम सुन्दर पालीवाल को सामाजिक सेवा और पर्यावरण सुरक्षा क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।