Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

IPL में होगी दर्शकों की वापसी:BCCI ने फैंस को स्टेडियम में आने की इजाजत दी, 16 सितंबर से शुरू होगी टिकटों की ब्रिकी

IPL 2021 के यूएई लेग का आगाज 19 सितंबर से होने वाला है। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, फेज-2 के दौरान दर्शकों को मैदान पर आने की अनुमति दी जाएगी।

BCCI ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा- कोविड प्रोटोकॉल और UAE सरकार के नियमों को ध्यान में रखते हुए दुबई, शारजाह और अबु धाबी में खेले जाने वाले मैचों में सीमित संख्या में सीटें उपलब्ध होंगी।

2019 के बाद मैदान पर आएंगे दर्शक
2019 के बाद यह पहला मौका होगा जब IPL के दौरान फैंस मैदान पर नजर आएंगे। पिछले साल कोरोना के चलते भारत की बजाय UAE में IPL-13 का आयोजन किया गया था और सभी मुकाबले बिना दर्शकों के खेले गए थे। इस साल भी जब फेज-1 खेला गया था, तो मैदान पर दर्शकों को आने की इजाजत नहीं मिली थी।

बाद में कोरोना मामले सामने आने के बाद टूर्नामेंट को बीच में ही सस्पेंड कर दिया गया था। फेज-1 के सस्पेंड होने से पहले 29 मुकाबले खेले गए थे और बचे हुए शेष मैच 19 सितंबर से UAE में खेले जाएंगे।

IPL 2021 की अंक तालिका में फिलहाल दिल्ली कैपिटल्स टॉप पर है।

16 सितंबर से शुरू होगी टिकट ब्रिकी
BCCI ने प्रेस रिलीज में कहा- 16 सितंबर से टिकटों की बिक्री शुरू हो जाएगी। इसे IPL के आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बुक किया जा सकेगा। www.iplt20.com. पर टिकट को बुक करने की सुविधा मौजूद होगी।

रविवार को पहला मुकाबला
फेज-2 के सभी मुकाबले पिछली बार की तरह दुबई, शारजाह और अबु धाबी में खेले जाएंगे। दूसरे चरण का पहला मुकाबला 19 सितंबर को पांच बार चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच दुबई में खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *