Friday, May 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

IPL 2021: कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए अंजिक्य रहाणे, 30 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर किए डोनेट

भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अंजिक्य रहाणे कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने शुक्रवार को महाराष्ट्र में कोविड 19 की मार झेल रहे रोगियों के लिए 30 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर डोनेट किए।उन्होंने मिशन वायु को ये ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए। भारत इस समय कोरोना महामारी की दूसरी लहर से गुजर रहा है। महाराष्ट्र के चैंबर ऑफ कॉमर्स ने रहाणे को इस डोनेशन के लिए धन्यवाद दिया। 

महाराष्ट्र के चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा कि वो इन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को महाराष्ट्र के सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित जगहों पर भेंजेगे। महाराष्ट्र के चैंबर ऑफ कॉमर्स ने ट्वीट कर लिखा कि मिशन वायु के अंतर्गचत  30 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेजने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद। हम इन्हें महाराष्ट्र के सबसे प्रभावित जिलों में भेजेंगे। इस पर रिप्लाई करते हुए अंजिक्य रहाणे ने लिखा कि मैं अपनी तरफ जो भी मदद कर सकता हूं, वो मदद करने पर मैं खुश हूं। आपको और  महाराष्ट्र के चैंबर ऑफ कॉमर्स को इस महान काम के लिए शुक्रिया। उन्होंने महाराष्ट् के मंत्री आदित्य ठाकरे को भी टैग किया।

कोरोमा महामारी की दूसरी लहर का भारत पर व्यापक असर पड़ रहा है। भारत में रोजाना 3 लाख से ऊपर कोरोना के नए केस आ रहे हैं। कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़कर 2 लाख से ऊपर हो गया है अस्पतालों में ऑक्सीजन के लिए लोगों को काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। रहाणे के अलावा कई भारतीय और विदेशी क्रिकेटर कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस, ब्रेट ली,शिखर धवन और जयदवे उनादकट प्रमुख हैं। आईपीएल 2021 में वो दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल रहे हैं। उन्होंने इस सीजन में केवल दो मैच खेले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *