Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गहलोत की दिल्ली दौरे की तैयारी:16 अक्टूबर को सीएम का दिल्ली दौरा प्रस्तावित

जयपुर

विधानसभा उपचुनाव के कारण कांग्रेस सत्ता और संगठन में बदलावों की चर्चाएं रुकने के बाद अब एक बार फिर सियासत गरमाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 16 अक्टूबर को दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। गहलोत कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने दिल्ली जाएंगे। इस साल गहलोत का यह दूसरा दिल्ली दौरा होगा। इससे पहले गहलोत 27 फरवरी को दिल्ली गए थे। गहलोत कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य नहीं हैं, लेकिन अब तक की बैठकों में कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री शामिल होते रहे हैं, इसलिए मुख्यमंत्री के तौर पर वे बैठक में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *