नई दिल्ली
2021 खत्म होने में अब एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है। इस साल के आखिर यानी 31 दिसंबर आपको कई जरूरी काम निपटाने हैं। इन कामों में इनकम टैक्स रिटर्न भरना और PF खाते से नॉमिनी को जोड़ने जैसे जरूरी काम शामिल हैं। हम ऐसे ही 6 काम आपको बता रहे हैं जो आपको 31 दिसंबर तक निपटाने हैं।
1. इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करें
वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 31 दिसंबर तक इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करना है। टैक्स एक्सपर्ट के मुताबिक, समय रहते ITR फाइल करने से न केवल पेनल्टी से बचाव होता है, बल्कि इसके और भी कई फायदे हैं। निर्धारित तारीख के भीतर ITR दाखिल नहीं करने पर आपको जुर्माना चुकाना पड़ सकता है। इसके अलावा नोटिस आने का डर भी नहीं रहता।
2. PF खाताधारकों को नॉमिनी जोड़ना
एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन यानी EPFO ने सभी PF खाताधारकों को नॉमिनी जोड़ने के लिए कहा है। EPFO ने नॉमिनी जोड़ने की डेडलाइन 31 दिसंबर 2021 तय की है। अगर 31 दिसंबर तक आपने अपने PF अकाउंट में नॉमिनी ऐड नहीं किया तो आपको कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा सकता है। यह काम EPFO की साइट पर जाकर ऑनलाइन ही किया जा सकता है।
नॉमिनेशन करने से EPF सदस्य की मृत्यु होने पर आसानी से PF का पैसा, एम्प्लॉई पेंशन स्कीम (EPS) और एम्प्लॉई डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम (EDLI) का फायदा पाने में मदद मिलती है। यह नॉमिनी को ऑनलाइन क्लेम फाइल करने की भी सुविधा देता है।