Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर LOS कमांडर सहित 6 नक्सली ढेर

कोंटा

छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर सोमवार सुबह सुरक्षा बलों से हुई मुठभेड़ में जवानों ने LOS कमांडर सहित 6 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें 4 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। शवों के पास से ही हथियार और अन्य सामान बरामद हुआ है। इसकी पुष्टि तेलंगाना में भद्राद्री कोठागुडेम जिले के SP सुनील दत्त ने की है।

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश से लगे तेलंगाना के भद्राद्री कोत्तगुडम जिले में ग्रे हाउंड फोर्स के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान चरला क्षेत्र के चेन्नापुर जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। थोड़ी देर चली मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से भाग निकले। सर्चिंग के दौरान 6 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। इनमें से एक की पहचान LOS कमांडर राजिता के रूप में हुई है। बाकी की शिनाख्त की जा रही है। 303 राइफल-2, DBBLs-3 और रॉकेट लॉन्चर-4 व नक्सली साहित्य बरामद हुए हैं। जवान मारे गए नक्सलियों के शव और अन्य सामान लेकर लौट रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *