Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

KBC में बिग बी की किरकिरी:कटेंस्टेंट ने अमिताभ बच्चन के सूट को बताया बेकार, बोला-यह तो शादियों में पहना जाता है

कौन बनेगा करोड़पति 13 के लिए एक नए प्रोमो में अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया कि उनके बेटे अभिषेक बच्चन और पोती आराध्या ने उन्हें एक रंगीन स्वेटशर्ट और आकर्षक सनग्लासेस उपहार में दिया था। ओशीन नाम की एक कटेंस्टेंट ने अमिताभ के पुराने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उनसे सवाल पूछा था। वहीं दूसरी तरफ एक कटेंस्टेंट ने शो में होस्ट अमिताभ के सूट को लेकर उनकी किरकिरी कर दी।

सर आपके जैसा सूट मेरे पास भी है
शो के प्रोमों में प्रांशु ने अमिताभ बच्चन के कपड़े देख कर कहते हैं, ‘सर आपके जैसा सूट मेरे पास भी है। लेकिन उसमें यह पॉकेट स्क्वेयर नहीं है। यह मुझे बहुत बेकार लगता है। बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। ये अक्सर शादी वगैरह में पहना जाता है सर। यह सुनकर अमिताभ प्रांशू की तरफ देख कर कहते हैं, ‘जब यह खेल खत्म होगा तो इसे उतारकर हम आपको दे देंगे।’

आपका जैकेट बहुत अच्छा है
ओशीन के ज्यादातर सवाल अमिताभ बच्चन ने अपने आउटफिट और एक्सेसरीज कहां से खरीदीं इसी पर थे। स्वेटशर्ट के बारे में पूछते हुए उन्होंने हिंदी में कहा, “सर, आपका जैकेट बहुत अच्छा है। आपने इसे कहां से खरीदा?” अमिताभ ने कहा, “यह जो जैकेट है इसे हमारे सुपुत्र ने हमको हमारे जन्मदिवस पे भेंट किया था।” जैज-अप सनग्लासेस के बारे में पूछा पर उन्होंने कहा, “यह हमारी पोती है आराध्या ने ला के दिया है। बता दें, आराध्या अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की की बेटी हैं। अमिताभ के दो अन्य पोते भी हैं – नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा यह उनकी बेटी श्वेता बच्चन के बच्चे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *