मुंबई
अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) करने का प्लान बना रहे हैं तो थोड़ा इंतजार कर लीजिए। आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अब बैंक और अन्य लोन देने वाली कंपनियां FD पर ब्याज दरें बढ़ाने लगी हैं।
जनवरी से ब्याज बढ़ाने की रफ्तार तेजी होगी
ऐसी उम्मीद है कि जनवरी से ब्याज दरों को बढ़ाने की रफ्तार तेज हो सकती है। निजी सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC बैंक ने चुनिंदा समय वाली FD पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। यह नई दरें एक दिसंबर से लागू हो गई हैं। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, 7 से 29 दिन की FD पर 2.50% ब्याज मिलेगा। 30 से 90 दिन की अवधि वाली जमा पर 3% और 91 दिन से 6 महीने की अवधि वाली जमा पर 3.5% का ब्याज मिलेगा।