बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के नवाबजादे आर्यन खान बीते शनिवार से नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कस्टडी में हैं। सोमवार को आर्यन की कस्टडी बढ़ाकर 7 अक्टूबर तक कर दी गई है। इसी बीच खबरें हैं कि आर्यन ने अपनी पढ़ाई के लिए एनसीबी के ऑफिसर्स से साइंस बुक की मांग की है। इसी के साथ खबरें हैं कि आर्यन को रोजाना राष्ट्रीय हिंदू रेस्टोरेंट में खाना खिलाने के लिए ले जाया जा रहा है।