Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

REET : बजट में अशोक गहलोत की घोषणा, जुलाई में होगी रीट परीक्षा, मिलेंगी ये सुविधाएं

जयपुर

REET : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को बजट भाषण ( Rajastan Budget 2022 ) के दौरान घोषणा करते हुए कहा कि रीट की परीक्षा जुलाई 2022 में आयोजित होगी। रीट में पहले 32000 भर्तियां थीं जिसे बढ़ाकर 62000 कर दिया गया है। इसके अलावा रीट के पुराने परीक्षार्थियों से फिर से फीस नहीं ली जाएगी। सीएम गहलोत ने कहा कि जो सुविधाएं रीट परीक्षा के दौरान पहली दी गईं थीं, वह फिर से दी जाएंगी। आपको बता दें कि गहलोत सरकार ने रीट परीक्षा के दौरान रोडवेज व प्राइवेट बसों में फ्री यात्रा की सुविधा दी थी। 

पुरानी पेंशन योजना फिर बहाल
प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू होगी, 1 जनवरी 2004 के बाद की नियुक्तियों को भी इसका लाभ मिलेगा। सीएम अशोक गहलोत ने कर्मचारियों की वेतन कटौती का 2017 का फैसला वापस लिया।

सीएम गहलोत ने कहा कि, ”हम सभी जानते हैं सरकारी सेवाओं से जुड़े कर्मचारी भविष्य के प्रति सुरक्षित महसूस करें तभी वे सेवाकाल में सुशासन के लिए अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं। अतः 1 जनवरी 2004 और उसके पश्चात नियुक्त हुए समस्त कार्मिकों के लिए मैं आगामी वर्ष से पूर्व पेंशन योजना लागू करने की घोषणा करता हूं।