अलवर
REET में अलवर और भरतपुर में बिहार के ग्रेजुएट युवाओं ने डमी कैंडिडेट बन कर परीक्षा दी है। इसका अलवर की राजगढ़ पुलिस ने खुलासा किया है। अलवर में पकड़े गए चार युवकों में से एक भरतपुर के बयाना, दूसरा अलवर के लक्ष्मणगढ़ और तीसरे राजगढ़ में परीक्षा देने पहुंचा था। चौथा इनका मुखिया है। ये परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से 8-8 लाख रुपए में सौदा करते थे, जो पास होने के बाद देने होते हैं। उससे पहले अभ्यर्थियों से खाली चेक, मूल दस्तावेज और स्टाम्प लेते थे। अलवर में एक डमी कैंडिडेट का फोटो नहीं मिलने इस गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस इनके गिरोह के दूसरे लोगों को नहीं पकड़ सकी है।