Friday, July 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पंचायत चुनाव का घमासान शुरू

जयपुर

राजस्थान के अलवर ओर धौलपुर जिलों में पंचायत चुनाव का घमासान सोमवार से शुरू हो गया। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से आज अधिसूचना जारी करने के साथ ही दोनों जिलों में नामांकन भरने का सिलसिला शुरू हाे गया। नामांकन भरने की प्रक्रिया 8 अक्टूबर तक चलेगी। चुनावों में इस बार दोनों जिलों के 72 जिला परिषद सदस्यों और 22 पंचायत समितियों के 504 मेंबर के लिए तीन चरणों में वोटिंग करवाई जाएगी।

राज्य निर्वाचन आयोग से जारी शेड्यूल के मुताबिक नामांकन की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से नामांकन पत्र भरने शुरू हो गए, जो दोपहर 3 बजे तक चलेंगे। 8 अक्टूबर तक लगातार हर रोज नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया जारी रहेगी। 7 अक्टूबर को नवरात्रि शुरू होने के दिन भी नामांकन भरे जाएंगे। इसे देखकर उम्मीद की जा रही है कि ज्यादातर नामांकन नवरात्रि के पहले दिन और नामांकन के आखिरी दिन यानी 8 अक्टूबर को सबसे ज्यादा आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *