Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

SIP में निवेश पहली बार 10 हजार करोड़ रुपए के पार निकला

नई दिल्ली

बीते महीने म्यूचुअल फंड के सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) में पहली बार 10 हजार करोड़ से ज्यादा का शुद्ध निवेश हुआ। इस दौरान रिकॉर्ड 26.8 लाख नए SIP खाते भी खुले। सितंबर में SIP में कुल 10,351.3 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश हुआ। इसके मुकाबले मार्च 2020 में SIP में 8,641 करोड़ रुपए का निवेश आया था। उसी महीने कोरोना महामारी से बचाव के लिए देशव्यापी लॉकडाउन लगाया गया था। तब से अब तक इस मामले में करीब 20% बढ़ोतरी हुई है।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के सीईओ एनएस वेंकटेश ने कहा, SIP योगदान 10 हजार करोड़ के पार पहुंचना मील का पत्थर है। यह म्यूचुअल फंड में निवेशकों के निरंतर विश्वास को दर्शाता है। खुदरा निवेशक कम रिटर्न वाले पारंपरिक बचत विकल्पों जैसे बैंक एफडी आदि की तुलना में म्यूचुअल फंड को प्राथमिकता दे रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, शेयर बाजारों में तेजी के बीच सितंबर के दौरान इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में लगातार सातवें महीने निवेश बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *