मुंबई
देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्यातक कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेस (TCS) अगले 6 महीने में 35 हजार फ्रेशर्स की भर्ती करेगी। अप्रैल से सितंबर के बीच कंपनी ने 43 हजार लोगों को नौकरी दी थी। कंपनी का शेयर शुक्रवार को 3,935 रुपए पर बंद हुआ जबकि मार्केट कैप 14.55 लाख करोड़ रुपए रहा।