Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अनदेखी का विरोध, अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदर्शन

नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी अल्प संख्यक मोर्चा हनुमानगढ़ द्वारा कस्बें में कांगे्रस सरकार द्वारा अल्प संख्यक वर्ग कि अनदेखी के विरोध में उपखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। गुरूवार को मोर्चा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी जिलाध्यक्ष अदरीश गोरी के नेतृत्व में मटोरिया भवन से जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री के नाम का 26 सूत्री मांगो को ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सोंपा गया। ज्ञापन में बताया गया गया है कि राज्य सरकार द्वारा अल्प संख्यक मामलात विभाग के तहत अन्य विभागों के अंतर्गत आने वाले निगम, बोर्डो में गत दो वर्षो से विकास के कार्य नही हो रहे है, राज्य सरकार की सभी प्रकार की छात्रवृतिया पूर्णतया बंद है व नि:शुल्क कोचिग की व्यवस्था भी गत दो वर्षो से बंद कर दी गई है, आरपीएससी में सदस्य बनाये जाने के दौरान मुस्लिम समाज की अनदेखी कि गई है, उर्दू भाषा को तृतीय भाषा के रूप में मान्यता समाप्त करने कि तैयारी, गत दो वर्षो में अल्प संख्यको से जुड़े निगम व बोर्डो का गठन नही किया गया है, सरकार ने अपने मंत्रिमंडल में अल्प संख्यको को कम महत्व का विभाग दे रखा है, मदरसा बोर्ड को सवैधानिक दर्जा मिलने के बाद भी कोई प्रगति नही, मदरसों में शिक्षा सामग्री व खेल सामग्री का वितरण बंद है, वर्तमान समय में कोरोनाकाल में प्रदेश सरकार ने सभी शिक्षण संस्थाओं में आॅनलाईन शिक्षण की व्यवस्था की गई हे जबकि मदरसों को आॅनलाईन शिक्षण व्यवस्था से वंचित रखा गया है, मदरसा पैराटीचर्स को नियमित नही किया है, मेवात विकास बोर्ड का गठन नही होने से क्षेत्र के तमाम विकास कार्य ठप पड़े है, वक्फ विकास परिषद में अपना वजूद खोती जा रही है, अल्प संख्यक वित्त विकास निगम के कार्यो का गत दो वर्षो में कोई अता-पता नही है, मदरसों में गुणवतापूर्ण शिक्षा कि भारी कमी है जिसके लिए प्रभावी प्रयास किये जाने नितांत आवश्यक है, सरकार द्वारा चलाई जा रही अल्प संख्यक छात्रो के लिए छात्रवृति योजना के अंतर्गत छात्र सीमा को हटाकर सभी अल्प संख्यक छात्रों को छात्रवृति का लाभ मिलना चाहिए, उर्दृ शिक्षकों के पदो को तुरन्त भरने सहित विभिन्न मांगे कि गई है। जिलाध्यक्ष अदरीश गोरी ने बताया कि अल्प संख्यक वर्ग के हितों कि अनदेखी सहन नही कि जाएगी। इस मौके पर मोर्चा के नगर अध्यक्ष आमीन चावली, देहात अध्यक्ष श्योकत शाह, जिला उपाध्यक्ष मुंशी खान सैयद, जिला मंत्री हुसैन खां, रियाज मोहम्मद टाक, पार्षद मुश्ताक अली, मुंशफ अली जोईया, हिम्मत अली, मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष लाल मोहम्मद मुआलजन,गोगामेड़ी मंडल अध्यक्ष भंवरू खां सहित भाजपा के नगर महामंत्री मोहनलाल, ओम लालवानी, संतोष तिवाड़ी, शैलेन्द्र वर्मा, सुभाष सोनी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *