टोपरियां (सीमा सन्देश न्यूज)। बुधवार को गांव मे जैविक खेती अपनाने के लिए कैंप लगाया गया जिसमें नेटसर्फ कंपनी के मैनेजमेंट विनोद कुमार सुडा ने किसानों को बताया कि आज के समय में हम कितना जहर खा रहे हैं हर तरह के उत्पादन में हम अनेक महंगी महंगी दवाइयां पेस्टिसाइड की गैरते है जिससे हमारे शरीरों में रोगों की क्षमता अधिक पैदा होती है जिसका परिणाम हमारे सामने है जैविक खेती के बारे में सुडा और पप्पूसिंह ने बहुत ही बारिक से जैविक खेती के बारे मे इलाके के किसानों को बताते हैं कि यदि हमने बुजुर्गांे के द्वारा अपनाई गई उस परंपरागत खेती यानी जैविक खेती को फिर से नहीं अपनाया तो हमें आने वाली पीढ़ियां कभी माफ नहीं करेगी किसान भोमाराम ने बताया कि जैविक खेती अपनाने और खेती में कीटनाशक दवा का इस्तेमाल बंद करने से हमारे बच्चों की उम्र 100 वर्ष से अधिक तक जीवित रह सकते हैं हमें वर्तमान में परिस्थितियां बदलनी होगी और जैविक खेती अपनानी होगी इसी प्रकार किसान जयपाल सिहाग ने बताया कि आज के समय में जलवायु परिवर्तन के कारण मानव जीवन एवं वातावरण तथा जीव जंतुओं की जीवन शैली पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है इससे अनेक प्रकार की बीमारियां एवं प्रकृति संतुलन डगमगा रहा है जिस समय से हम खेतों में इस कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करना शुरू किया। उसी समय मानव जीवन का संतुलन डगमगाने लगा हम सब किसान जैविक खेती करके जहर मुक्त खेती रोग मुक्त जीवन बनाएं इस मौके पर किसान हरीसिंह सहू, मोटाराम शर्मा, बृजलाल सहू, सुरेंद्र कुमार, राधाकृष्ण सहू, मुकेश कुमार, कृष्णलाल, अमरसिंह व अनेक किसान मौजूद थे।