Saturday, June 20निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लाइफ प्लस कार्यालय का शुभारंभ

नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। भारतीय जीवन बीमा निगम से अधिकृत लाइफ प्लस कार्यालय का विधिवत शुभारंभ गुरूवार को विधायक अमित चाचाण किया गया। इस मौके पर पंचायत समिति प्रधान सोहन ढ़िल, पालिकाध्यक्ष मोनिका खटोतिया, भारतीय जीवन बीमा निगम के बीकानेर मंडल के प्रबंधक बलदेव दत सेवग, स्थानीय शाखा प्रबंधक चेतराम लिम्बा, जगदीश प्रसाद इन्दोरिया, डॉ. जयदेव इन्दोरिया, कृष्ण गोदारा, सुरेन्द्र पारीक, नियामत अली, पवन सांखी, संदीप सैनी, महेन्द्र राजपूत सहित कस्बें के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस मौके पर विकास अधिकारी हिमांशु इंदोरिया ने पधारे अतिथियों का आभार जताते हुए बताया कि इस कार्यालय में बीमा संबंधित संपूर्ण भारत की पॉलिसियों का प्रीमियम जमा करवाया जा सकेगा। साथ ही पॉलिसी धारकों को रिवाइवल लोन, सरेंडर, दावा, भुगतान संबंधी जानकारी देते सेवाएं प्रदान की जाएगी। कार्यालय के माध्यम से पॉलिसी में मोबाइल नंबर व बैंक खाता (नेफ्ट) जोड़ने के प्रार्थना पत्र भी लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *