Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शेयर बाजार:776 पॉइंट्स की बढ़त के साथ सेंसेक्स 58,461 पर बंद

मुंबई

शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 776 पॉइंट्स (1.35%) की तेजी के साथ 58,461 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 234 अंकों ( 1.37%) की तेजी रही और यह 17,401 पर बंद हुआ।

बढ़त के साथ खुला था बाजार

आज सुबह सेंसेक्स 97 पॉइंट्स तेजी के साथ 57,781 पर खुला था। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से केवल 2 शेयर्स एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक गिरावट में रहे। 28 शेयर्स बढ़त के साथ बंद हुए। बढ़ने वाले शेयर्स में HDFC और पावर ग्रिड के शेयर्स 4-4% ऊपर रहे। बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और बजाज ऑटो का शेयर दो से ढाई पर्सेंट तक बढ़ा। टाइटन, सनफार्मा, एशियन पेंट्स, डॉ. रेड्डी, NTPC भी बढ़त में रहे। बाजार का मार्केट कैप 262.60 लाख करोड़ रुपए रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *