एक्टर राजकुमार राव और कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ का ट्रेलर सोमवार को रिलीज कर दिया गया है। कृति सेनन ने खुद सोशल मीडिया पर इस फैमिली ड्रामा फिल्म का ट्रेलर फैंस के साथ शेयर किया है। ट्रेलर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “हमारे ट्रेलर के साथ अब होगी यह दिवाली फैमिली वाली।”