नई दिल्ली।
दुनियाभर में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। भारत में भी बड़ी संख्या में लोग क्रिप्टोकरेंसी (cryptocurrency) में पैसे लगा रहे हैं। क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने से जहां आम लोगों को फायदा हो रहा है वहीं कई ऐसे युवा हैं जिन्होंने इसमें निवेश कर अकूत संपत्ति बना ली। इतना ही नहीं फोर्ब्स की सबसे अमीर अमेरिकी लोगों की सूची में भी इनका नाम है। आइए जानते हैं कौन हैं वो युवा जो कि पहले मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुकात रखते थे लेकिन क्रिप्टोकरेंसी ने उनकी किस्मत बदल दी…
सैम बैंकमैन-फ्राइड
क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज एफटीएक्स (FTX) के फाउंडर और सीईओ सैम बैंकमैन-फ्राइड क्रिप्टो इंडस्ट्री की ओर से फोर्ब्स की सूची में शामिल होने वाले सबसे अमीर अरबपति हैं। सैम बैंकमैन-फ्राइड की कुल संपत्ति 1.67 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। वे 17.51 लाख करोड़ रुपये के क्रिप्टों साम्राज्य पर हावी होने के लिए चल रही प्रतिस्पर्धा पर हावी होने वाले चार प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं। उनकी ज्यादातर संपत्ति एफटीएक्स के शेयरों और टोकन में है। वे क्रिप्टो इंडस्ट्री की ओर से फोर्ब्स की सूची में शामिल होने वाले सबसे अमीर अरबपति हैं।