Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अर्जुन कपूर को फाइनली मिली हीरोइन, टी-सीरीज का परिणीति के बाद अब भूमि पर दांव

 मुंबई

‘पानीपत’ और ‘सरदार का ग्रैंडसन’ जैसी चर्चित फिल्मों से हिंदी सिनेमा में अपने लिए एक अलग स्थान बनाने की कोशिशों में लगे अभिनेता अर्जुन कपूर के करियर के अच्छे दिन शुरू हो चुके हैं। घरेलू उत्पादों और पारिवारिक ब्रांड्स के वह पसंदीदा चेहरे बन चुके हैं। युवाओं की नई सोच के हिसाब से खुद को पूरी तरह ढाल चुके अर्जुन कपूर की बीते साल एक फिल्म घोषित हुई थी, ‘लेडी किलर’। इस फिल्म की हीरोइन के लिए चली लंबी जद्दो जहद के बाद अब उनके लिए फिल्म की निर्माता कंपनी टी सीरीज ने भूमि पेडनेकर को फाइनल कर लिया है। दिलचस्प बात यहां ये है कि अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर दोनों का टैलेंट मैनेजमेंट यशराज फिल्म्स की सहयोगी कंपनी यशराज टैलेंट्स देखती है। यशराज टैलेंट्स की ही कलाकार परिणीति चोपड़ा को इससे पहले टी सीरीज रणबीर कपूर के साथ बन रही संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म ‘एनीमल’ के लिए भी फाइनल कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *