Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: रामायण के श्रीराम हैं कितने अमीर?

नई दिल्ली

रामानंद सागर की रामायण से श्री राम की भूमिका में नजर आने वाले अभिनेता अरुण गोविल का आज जन्मदिन है। श्री राम बने अरुण गोविल रामायण के प्रसारण के बाद से घर घर में पूजे जाने लगे थे। लोग अपने घरों में उनकी तस्वीर लगाकर आरती करते, तो कोई उन्हें राह चलते देख पैर छूने लगता। श्री राम कैसे दिखते होंगे, इसकी कल्पना करें तो पहली तस्वीर अधिकतर लोगों के जेहन में अरुण गोविल की ही आती है। घर घर में जो अभिनेता बसने लगा, उसका खुद का घर कैसा होगा? रामायण के श्री राम आज 63 साल के हो गए हैं। अरुण गोविल का जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में 12 जनवरी 1958 को हुआ था। उनका बचपन शाहजहांपुर में बीता। अरुण गोविल ने फिल्में भी की लेकिन रामायण ने उनके जीवन को बदल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *