Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अलविदा:गौहर खान ने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ बिग बॉस की यादें साझा कर, दी उन्हें श्रद्धांजलि, बोलीं- मुझे यकीन है तुम स्वर्ग में जाने के बाद भी ऐसे ही मुस्कुराते रहोगे

एक्ट्रेस गौहर खान को बिग बॉस 14 में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ मेंटर के रूप में देखा गया था। शो के जरिए दोनों एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने लगे थे और अच्छे दोस्त बन गए थे। उनके निधन के बाद एक्ट्रेस शॉक में हैं। सिद्धार्थ को याद करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर बिग बॉस के घर से जुड़ी कुछ यादें साझा कीं और लिखा, “नटखट, मस्तीखोर बच्चा मुझे यकीन है तुम स्वर्ग में जाने के बाद भी ऐसे ही मुस्कुराते रहोगे, मैं तुम्हारे लिए प्रार्थना करूंगी सिड।”

गौहर ने सिद्धार्थ को कोमल-हृदय वाला व्यक्ति बताया

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर सुनने के बाद गौहर खान उनके घर भी गईं थीं। दोनों को हाल ही में बिग बॉस 14 में एक साथ देखा गया था। सिद्धार्थ के घर पहुंचते ही गौहर को अपनी कार में रोते हुए देखा गया था। गौहर ने अपने पिछले पोस्ट में, बीबी हाउस में उनके साथ बिताए समय के बारे में विस्तार से बात की थी। गौहर ने सिद्धार्थ को ‘बच्चे की तरह, कोमल-हृदय, देखभाल करने वाला, प्यार करने वाला’ व्यक्ति बताया था। साथ ही उन्होंने अपनी लाइफ की कुछ प्यारी कहानियों को भी साझा करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया था।

हार्ट अटैक पड़ने से हो गया सिद्धार्थ शुक्ला का निधन

सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार यानी 2 सितंबर को हार्ट अटैक पड़ने से निधन हो गया है। वो 40 साल के थे। हार्ट अटैक के बाद उन्हें मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बुधवार रात सोने से पहले उन्होंने कुछ दवाएं ली थीं। इसके बाद ही उनकी हालत बिगड़ती चली गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ के निधन से शहनाज गिल को गहरा सदमा लगा है। वो अब भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रही हैं कि सिद्धार्थ अब इस दुनिया में नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *