Friday, May 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अवैध रूप से कृषि भूमि में सड़क निर्माण करवाने का आरोप

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश)। कृषि भूमि मालिकों व भट्टा मालिक को लाभ देने के उद्देश्य से कृषि भूमि पर अवैध रूप से सड़क निर्माण कार्य करवाये जाने का आरोप लगाते हुए आरटीआई कार्यकर्ता संदीप सोनी ने जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपअवैध रूप से हो रहे सड़क निर्माण कार्य को रोक मामले की जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया है कि नगरपरिषद द्वारा कृषि भूमि मालिक व भट्टा मालिक को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए कृषि भूमि 16.5 फुट रास्ते पर अवैध रूप से सड़क निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। सड़क निर्माण कार्य सतीपुरा रोड जीएम धर्म कांटा से होते हुए जीए ईंट उद्योग से संधू कृषि फार्म से होते हुए टाउन से जंक्शन रोड तक अवैध रूप से करवाया जा रहा है जबकि नियमानुसार कृषि भूमि पर जाने वाले रास्ते को नगरपरिषद द्वारा निर्माण नहीं करवाया जा सकता।
आरोप है कि नगर परिषद अधिकारियों द्वारा कृषि भूमि मालिक व भट्टा मालिक से लाखों रूपयों की लेनदेन कर अपने आपको लाभ पहुंचाने के लिए टैण्डर कर नगरपरिषद को लाखों रूपयों की हानी पहुंचाई गयी है। ज्ञापन में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *