डबलीराठान । कस्बे में जोहड़ों का सुकड़ता दायरा खतरे की घंटी साबित हो रहा है। तीन रोज पूर्व आधा प्री मानसून की हुई झमाझम पहली बरसात ने ही लोगों की नींद हराम कर दी। इसी के साथ साथ जल भराव की पोल खोल के रख दी है। मोलवी वास के वार्ड 10-11 के घरों में बरसात का पानी घुस जाने से जोहड़ किनारे के मोहल्लों के रह वासियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
जोहड़ से पानी निकासी ग्राम पंचायत के लिए सिरदर्द साबित हो रही मुख्य पुरातन बड़े जोहड़ अब नाम मात्र के ही जोहड़ रह गये है। दो बड़े जोहड़ तो कैली से अटे हुए हैं, जिनकी भराव क्षमता कम हो गई है।
पानी निकासी के लिए भागदौड़
बरसाती पानी की निकासी गत तीन रोज से हो रही है। श्री दुर्गा मंदिर के सामने मुख्य बाजार, एसबीआई बैंक,राजीव चौक मार्ग से गंदे एवं बरसाती पानी की निकासी होने से दुर्गंध युक्त पानी से दुकानदारों का दुकान पर बैठना भारी पड़ रहा है, काम धंधा भी प्रभावित हो रहा है। तो वही आमजन को गंदे पानी के अंदर से गुजर कर ही अन्य स्थानों की और जाना भारी पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गंदे बदबू युक्त पानी को नालियों की सफाई करवा पानी की निकासी की जाएं तो बेहतर रहेगा।