Friday, May 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हेलमेट लगाने से पसीना आता है साब इसलिए हेलमेट नहीं पहना

हनुमानगढ़। दूरदर्शन रिले के समीप लगाए गए नाके के दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा एमवी एक्ट के 112 चालान के साथ दस्तावेजों के आधार पर 5 बाइक को सीज भी किया गया। चालान की कार्यवाही से बचने के लिए कई वाहन चालक चलती बाइक पर हेलमेट पहनते नजर आए वही कुछ वाहन चालक साब हेलमेट लगाने से पसीना आता है, यही पास में ही जा रहा था, जल्दी में हेलमेट लाना भूल गया जैसे बहाने बनाते नजर आए। ट्रैफिक इंचार्ज अनिल चिंदा ने बताया कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा नियमी की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक के यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि कार्यवाही के साथ साथ वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, मास्क पहनने व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचने हेतु समझाइश करने के साथ साथ बिना मास्क आ जा रहे लोगों को मास्क वितरित किये गये। कार्यवाही के दौरान एएसआई जगमेंद्र सिंह, एचसी रामकुमार सहारण, वासुदेव, द्रोपती, वकील सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *