Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आईआईएफएल गोल्ड लोन कंपनी में 80 लाख का गबन

गिरवी रखे हुए सोने के पैकेट चुरा कर दूसरी कंपनियों में गिरवी रखे, शाखा प्रबंधक सहित पांच के विरूद्ध केस
श्रीगंगानगर.
एक प्राइवेट गोल्ड लोन कंपनी में लगभग 80 लाख का गबन उजागर हुआ है। कंपनी की स्थानीय शाखा के प्रबंधक समेत आधा दर्जन व्यक्तियों पर लोगों द्वारा गिरवी रखे हुए सोने को चुरा कर दूसरी गोल्ड फाइनेंस कंपनियों में गिरवी रखकर लाखों रुपए का लोन उठाने के आरोप में क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश सिंधी निवासी हनुमानगढ़ जंक्शन ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक रविंद्र पथ पर होटल साहिल के नजदीक एक बिल्डिंग के द्वितीय मंजिल पर स्थित आई आई एफ एल सिक्योरिटीज कंपनी की ब्रांच के प्रबंधक सौरभ छाबड़ा, गोल्ड अप्रेजर पुनीत रावल, गुलशन सोनी मनीष शर्मा और एक अन्य पुरानी आबादी निवासी रमन दावड़ा के विरुद्ध षडयंत्र पूर्वक धोखाधड़ी और गबन के इल्जाम में दर्ज किए गए मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि इन सभी ने सांठगांठ करके ब्रांच की तिजोरी में विभिन्न लोगों द्वारा गिरवी रखे हुए सोने के पैकेट चुरा कर श्रीराम, मन्नापुरम और पाल मरचेंट्स गोल्ड फाइनेंस कंपनियों में गिरवी रख दिए। इस पर लोन उठा लिया। लोन की राशि को निजी उपयोग में लेते रहे। पुलिस के मुताबिक राजेश सिंधी ने बताया है कि विगत 29 नवंबर को उसे गोपनीय रूप से पता चला कि रविंद्र पथ पर स्थित ब्रांच ऑफिस के वॉलेट (तिजोरी) से सोने के पैकेट चोरी कर दूसरी कंपनियों में गिरवी रखकर लोन उठाया जा रहा है। उसी दिन ही जांच पड़ताल शुरू कर दी गई।30 नवंबर और 1 दिसंबर को इस शाखा की पूरी ऑडिट की गई। इसमें पकड़ में आया कि कुल 1624.57 ग्राम सोने के पैकेट चोरी किए गए हैं।इस सोने की कीमत 69 लाख 10 लाख 678 रुपए है। रिपोर्ट में बताया गया है कि ब्रांच ऑफिस की वॉलेट से सुनील सिंह, कमलेश कुमारी, विशाल शर्मा, राजूसिंह, हरबंससिंह, वेदप्रकाश सोनी, रजनी, लादूराम,सरताजपालसिंह,राजविंदरसिंह अभिषेक, लखविंदरसिंह, लाजोदेवी, सुरेंद्रसिंह, चांदरतन और सन्नी नामक लोगों द्वारा गिरवी रखे गए सोने के आभूषणों के पैकेट चोरी किए गए हैं। इसके अलावा गुरमीत कौर नाम की महिला द्वारा गिरवी रखे गए आभूषणों के तीन पैकेट गायब हैं। इन आभूषणों का वजन 1624.57 ग्राम है, जिसकी कीमत 69 लाख 10 हजार 678 रुपए है। पुलिस के अनुसार पुनीत रावल ने पुरानी आबादी में बाबा रामदेव विहार निवासी रमन दावडा (पुत्र नंदराम दावड़ा) से सांठगांठ कर सोने के उक्त पैकेटों के अलावा तिजोरी से 5 और पैकेट गायब किए हैं। यह पैकेट क्रमशः 61.99, 25.35, 6.64, 55.65 और 55.05 ग्राम सोने के हैं. रमन दावड़ा ने यह पैकेट इसी ब्रांच में अलग तारीखों में गिरवी रखकर इस पर लोन ले लिया. यानी इसी ब्रांच की वॉलेट से अन्य ग्राहकों के गिरवी सोने के पैकेट निकालकर रमन दावड़ा को दे दिए गए। रमन दावड़ा ने यही पैकेट इसी ब्रांच में दुबारा गिरवी रख कर उस पर लाखों का लोन उठा लिया।राजेश सिंधी ने बताया है कि इनमें से एक पैकेट वॉलेट में नहीं मिला। पुलिस के अनुसार करीब 80 लाख का गबन होना बताया है। कंपनी के अधिकारी इस पूरे ब्रांच ऑफिस की ऑडिट कर रहे हैं। इसमें और भी गबन उजागर होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *