Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गर्ल फ्रेंड के लिए सरहद पार कर आया पाकिस्तानी:BSF ने अनूपगढ़ बॉर्डर से पकड़ा

श्रीगंगानगर

भारतीय लड़की के इश्क में पागल एक पाकिस्तानी युवक अंतरराष्ट्रीय सीमा लांघ गया। उसे BSF ने रोका भी, पर माना नहीं। भारतीय सीमा में घुसने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। उसने बताया है कि सोशल मीडिया पर उससे एक लड़की से प्यार हुआ है। उसी से मिलने वह भारत आया है। शनिवार को श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ इलाके से यह युवक गिरफ्तार किया गया है। BSF को पाकिस्तानी जासूस होने का शक है।

सूत्रों की मानें तो पूछताछ में युवक ने बताया कि सोशल मीडिया पर मुंबई की लड़की से जान-पहचान हुई है। इसी बीच, दोनों एक-दूसरे से खूब बातें भी करने लगे। उससे मिलने की आस में वह पाकिस्तान के बहावलपुर से बॉर्डर पार कर भारत के अनूपगढ़ इलाके में आ गया। खुफिया एजेंसियां उससे सख्ती से पूछताछ कर रही हैं। युवक के कहानी पर एजेंसियों को भरोसा नहीं हो रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *