नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान आॅटो चालक युनियन (इंटक) की ओर से पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के सहित बढ़ती मंहगाई खिलाफ यहां रेलवे स्टेशन स्थित पेट्रोल पंप पर रौष जताया गया। रौष प्रदर्शन के बाद एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। अध्यक्षता युनियन के अध्यक्ष शिवरतन पुरोहित ने की। प्रदर्शन में कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रहे हैं। जिससे आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। केंद्र सरकार द्वारा प्रतिदिन पेट्रोल-डीजल व एलपीजी के दाम बढ़ाये जा रहे है। जिससे देश कि जनता त्रस्त है। इस मौके पर केन्द्र सरकार को जगाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीराम व्यास, कृष्ण महिया, युवा एकता मंच के अध्यक्ष रवि शर्मा, पूर्व सरपंच बनवारीलाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव संतलाल सहू, राजस्थान आॅटो चालक युनियन (इंटक) के कोषाध्यक्ष महबूब तंवर, उपाध्यक्ष श्यामलाल स्वामी, विनोदपाल सिंह, रमेश सोनी, शंकर लाल, भंवरलाल रेगर, अनवर खान, सद्दाम हुसैन, असलम तंवर, मकसूद अली, सत्यनारायण आदि उपस्थित थे।