Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

लूटपाट-चोरी की घटनाओं से आमजन में बढ़ रहा आक्रोश

नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। क्षेत्र मे लगातार बढ रही चोरी व लूट कि घटनाओं के विरोध मे आमजन मे रोष बढता जा रहा है। भाजपा नगर मंडल पुर्व विधायक अभिषेक मटोरिया के नेतृत्व में गुरुवार को भाजपा कार्यकतार्ओं ने प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए पुलिस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र मीणा को नोहर में आए दिन बढ़ रहे अपराध वह चोरी पर अंकुश लगाने को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ने कहा कि नोहर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अपराध व दिनदहाड़े घरों में घुसकर चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही है कभी किसी की गाड़ी, मोटरसाइकिल लगातार चोरी हो रही है लेकिन नोहर पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार में कोई महफूज नहीं है आमजन में डर का माहौल बना हुआ है। अभिषेक मटोरिया ने कहा कि सरकार ने मांगे नहीं मानी तो आने वाले समय में बहुत बड़ा जन आंदोलन पुलिस प्रशासन के विरोध शुरू करेंगे और भी नोहर में जन समस्याओं को लेकर भी आंदोलन शुरू करेंगे। इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष बसंत तिवाडी, देहात मंडल अध्यक्ष कुलदीप सहू, पार्षद छोटू सेवग, गंगाराम पांडिया, संतलाल रेगर, पुनीत शर्मा, चंद्र कुमार, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष अदरीस गोरी, सरपंच प्रताप सिंह सहारण बडबिराना, महामंत्री मोहनलाल डाबी, ओमप्रकाश लालवाणी, गजेंद्र जोशी, मुरली छिंपा, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पूनिया, संजय सैनी, राजू जाट, हरीश शर्मा, डॉ मोहनलाल खाती, श्रीकृष्ण सोनी, संजय बागड़ी, राकेश हिसारिया, नंदलाल वर्मा, देवी लाल पारीक, अमित सांखी, रतनलाल शक्रवाल, सोनू सारसर, मुकेश स्वामी, पवन सिंह बडबिराना, मुकेश कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके अलावा  गुरूवार को  चोरी व लूटपाट कि घटनाओं पर प्रभावी अकुंश लगाने की मांग को लेकर प्रताप युवा संगठन द्वारा एसडीएम श्वेता कोचर को ज्ञापन दिया गया। इससे पूर्व आक्रोशित नागरिकों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। संगठन द्वारा बताया गया है कि कस्बें में  चोरी व लूटपाट आदि कि घटनाओं से नागरिकों में डर के साथ-साथ भय बना हुआ है। आये दिन चोरी कि घटनाए हो रही है। जिससे लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे है। दिनदहाड़े लूटपाट कि घटनाए हो रही है। जिससे कस्बे के लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति भारी रौष है। चौरो में पुलिस का भय नही है। जिससे वे बैखौफ होकर दिनदहाड़े लूटपाट कि घटनाओं को अंजाम दे रहे है। संगठन चोरो कि शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग की गई। एसडीएम को दिये गये ज्ञापन में चोरी व लूटपाट जैसी घटनाओं पर प्रभावी अकुंश नही लगने पर आन्दोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई है। इस मौके पर इस मौके पर केशव सोलंकी, मुकेश शर्मा, सवाई सिंह भाटी,राकेश भारती, बंजरग तिवाड़ी, पार्षद मुश्ताक, ओम लालवानी, श्रीराम व्यास, रामकुमार स्वामी, अमित साखी, पवन पण्डा, मोहन छीम्पा, बिल्लू बैनीवाल राजू वर्मा, प्रवेश चाण्डक, अजय गुरू, शिवरतन, कौशल पुरोहित, संजय, दीपक तपेन्द्र, सज्जन पारीक, भरत, मानवेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *